आ गई 120 लीटर की बाहुबली स्टोरेज वाली EV बाइक, पानी की बोतल क्या डिक्की में समा जाएगा पूरा फ्रिज

मोटरसाइकिल में शुरू से स्टोरेज के लिए स्पेस होता ही नहीं है। लेकिन अब बेल्जियम के एक स्टार्टअप ANY Mobility ने ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक पेश की है जिसकी डिक्की में पूरा फ्रिज ही समा जाएगा।

any mobility ev bike | Image: Gemini

मोटरसाइकिल में शुरू से स्टोरेज के लिए स्पेस होता ही नहीं है। कुछ लोग अलग से छोटी सी डिक्की लगा भी लेते हैं तो भी उसमें छोटा-मोटा सामान ही आता है। अच्छे स्टोरेज स्पेस के देश में बाइक की जगह स्कूटर को खरीदने में लोग ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं। लेकिन अब बेल्जियम के एक स्टार्टअप ANY Mobility ने ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक पेश की है जिसकी डिक्की में पूरा फ्रिज ही समा जाएगा।    

अपनी इस EV बाइक को कंपनी LUV यानी लाइफ यूटिलिटी व्हीकल (Life Utility Vehicle) बता रही है। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल में 120 लीटर का स्टोरेज स्पेस दिया है। इस कारण लोग इस मोटरसाइकिल में बहुत सारा सामान साथ लेकर यात्रा कर सकते हैं।  

कैसे दिया इतना स्पेस 

सामान्य मोटरसाइकिल में जहां इंजन लगा होता है तो वहीं इस LUV बाइक में उसी जगह पर 120 लीटर की बाहुबली डिक्की लगा दी है। बता दें कि हमारे देश में होंडा एक्टिवा स्कूटर में 18 लीटर की स्टोरेज मिलती है। इस कारण आप इस EV बाइक में भारी मात्रा में समान साथ ले जा सकते हैं।  
इसके साथ ही बाइक में दिए गए स्टोरेज कंपार्टमेंट के ऊपर भी मोबाइल, चार्जर, सनग्लास या कुछ भी छोटा मोटा सामान रख रकते हैं। इसके अलावा बाइक के पीछे भी सामान रखने के लिए स्टैन्ड लगाया गया है, जिस पर सामान रखकर उसे बांध कर साथ में ले जाया जा सकता है। 

बैटरी और रेंज भी है बढ़िया 

ANY Mobility की इस EV में 11 KW की रियर हब मोटर लगाई गई है। इससे बाइक को 100 KM प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है। इस कारण आप इसे सड़क के साथ गलियों में भी आसानी से चला सकते हैं। 

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 6.5 KWH की क्षमता वाली 2 लिथियम-आयन बैटरियां लगाई गई है जो कि स्वैपेबल है अर्थात इसे बाइक से बाहर निकालकर बदलने की सुविधा मिलती है। इस EV की दोनों बैटरी सिर्फ 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी।  

रेंज की बात करें तो कंपनी के अनुसार इस EV को एक बार फुल चार्ज करने पर 140 किलोमीटर की रेंज मिलती है।

भारत में लॉन्च होगी ?

फिलहाल ANY Mobility की इस EV बाइक के भारत में लॉन्च होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन भारत में बढ़ते EV सेक्टर को देखते हुए हो सकता है कंपनी इसे भारत में भी लॉन्च करने का इरादा बना ले। 

ऑनलाइन डिलीवरी वालों की होगी मौज 

लेकिन जब ANY Mobility की ये EV बाइक भारत में लॉन्च होगी तो बिग बास्केट, blinkit, जियो मार्ट और इंस्टामार्ट जैसे सभी ग्रॉसरी डिलीवरी ऐप्स के बॉयज को बहुत फायदा होगा। इससे वो एक ही चक्कर में बहुत ग्राहकों का सामान साथ ले जा सकेंगे और उनके चक्कर कम कटेंगे।    

इसे भी पढ़ें- Mercedes-Benz GLE और GLS के नाइट एडिशन हुए लॉन्च, एक्सटीरियर के साथ इंटीरियर में भी मिलेंगे ये शानदार फीचर्स, जानिए कीमत कितने करोड़?

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 23 May 2026 at 11:57 IST