Mercedes-Benz GLE और GLS के नाइट एडिशन हुए लॉन्च, एक्सटीरियर के साथ इंटीरियर में भी मिलेंगे ये शानदार फीचर्स, जानिए कीमत कितने करोड़?
Mercedes-Benz ने भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली अपनी लक्जरी SUV रेंज GLE और GLS के नए नाइट एडिशन लॉन्च कर दिए हैं। Mercedes-Benz GLE Night Edition और Mercedes-Benz GLS Night Edition में अनोखा विज़ुअल लुक और खास इंटीरियर फीचर्स मिलते हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Mercedes-Benz ने भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली अपनी लक्जरी SUV रेंज GLE और GLS के नए नाइट एडिशन लॉन्च कर दिए हैं। Mercedes-Benz GLE Night Edition और Mercedes-Benz GLS Night Edition में अनोखा विज़ुअल लुक और खास इंटीरियर फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने इन दोनों SUV के नाइट एडिशन को ऐसे कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध कराया जो कि स्टैंडर्ड वेरिएंट में नहीं मिलते।
लिमिटेड मॉडल रहेंगे उपलब्ध
कंपनी ने यह साफ बताया है कि दोनों नई लक्जरी गाड़ियां मर्सिडीज के ग्लोबल लिमिटेड सीरीज का हिस्सा हैं जिस कारण यह अलग-अलग बाज़ारों में सीमित संख्या में उपलब्ध होंगे।
नाइट एडिशन के फीचर्स
मर्सिडीज बेंज GLE नाइट एडिशन और मर्सिडीज बेंज GLS नाइट एडिशन दोनों मॉडल Obsidian Black और Alpine Grey जैसे 2 डार्क कलर में पेश हुई है। दोनों मॉडलों में हेड अप डिस्प्ले स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है, जबकि GLE Night Edition में एक अतिरिक्त फ़ीचर के तौर पर AIRMATIC सस्पेंशन भी दिया गया है, जो इसकी राइड क्वालिटी को स्टैंडर्ड GLE वेरिएंट से और भी अलग बनाता है।
एक्सटीरियर के साथ कंपनी ने इंटीरियर में भी ब्लैक Nappa लेदर अपहोल्स्ट्री और Anthracite open-pore oak वुडन ट्रिम लगाकर इसे स्टैंडर्ड वेरिएंट से अलग और ज्यादा बनाने का काम किया है।
Advertisement
कुल 4 वेरिएंट पेश हुए
यह दोनों एसयूवी पेट्रोल और डीजल के कुल 4 वेरिएंट में उपलब्ध रहेंगी। इंजन की बात करें तो मर्सिडीज बेंज GLE Night Edition के 300d 4MATIC वेरिएंट में 1950cc और 450 4MATIC वेरिएंट में 2999 cc का इंजन मिलेगा। इसी प्रकार मर्सिडीज बेंज GLS Night Edition के 450 4MATIC में 2999 cc और 450d 4MATIC में 2989 cc का इंजन मिलेगा।
कीमत
देश भर में Mercedes-Benz GLS Night Edition GLS 450 वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1.41 करोड़ और मर्सिडीज बेंज नाइट एडिशन GLS 450d की कीमत 1.43 करोड़ है।
Advertisement
तो वहीं Mercedes-Benz GLE Night Edition 300d वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1.05 करोड़ है और मर्सिडीज बेंज नाइट एडिशन GLE450 की कीमत 1.14 करोड़ है।