स्टूडेंट ने बताई IRCTC की ये समस्या तो रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फौरन मिलाया फोन, बोले- नई वेबसाइट करिए लॉन्च, तारीख भी बता दी, Video
पिछले काफी समय से IRCTC की वेबसाइट पर यूजर्स को ट्रेन की टिकट बुक करने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट लॉन्च होने वाली है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read
मोदी सरकार फटाफट निर्णय लेकर काम करने के लिए जानी जाती है। पिछले काफी समय से IRCTC की वेबसाइट पर यूजर्स को ट्रेन की टिकट बुक करने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साइट पर कभी कैप्चा (CAPTCHA) एंटर करने में समस्या आती है तो कभी पेज लोड होने में। लेकिन जब यह बात रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तक पहुंची तो उन्होंने तुरंत फोन कर नई वेबसाइट बनाने का आदेश दे दिया। इस घटना को लेकर अश्विनी वैष्णव का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वो आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट लॉन्च करने की बात कर रहे हैं।
क्या है वीडियो में
इस वीडियो में अश्विनी वैष्णव ने किसी कार्यक्रम में जा रहे हैं जहां एक छात्रा उन्हें IRCTC की साइट पर कैप्चा की समस्या की शिकायत करती है। छात्रा उन्हें कहती है कि “सर प्लीज IRCTC की साइट पर कैप्चा की समस्या को ठीक करवा दीजिए।” इसके बाद रेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव तुरंत फोन कर किसी को कहते हैं “सभी स्टूडेंट्स की डिमांड है कि IRCTC की नई वेबसाइट बननी चाहिए।” फिर आगे वो फोन पर उस व्यक्ति से पूछते हैं कि “क्या हम 30 दिनों के अंदर वेबसाइट बना लेंगे।” इसके बाद वीडियो में वो नई वेबसाइट की लॉन्च डेट का ऐलान करते हैं।
कब लॉन्च होगी
वीडियो के अंत में अश्विनी वैष्णव फोन पर किसी को आदेश देते हुए कहते हैं कि 15 जुलाई तक हम IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च करेंगे। नई वेबसाइट लॉन्च होने से यूजर्स को पुरानी वेबसाइट की सभी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और यूजर्स आराम से ट्रेन की टिकट बुक कर सकेंगे।
इसे भी पढ़ें- Telegram पर हो रही थी फिल्मों और OTT कंटेंट की जमकर पायरेसी, एक्शन में आई सरकार, नोटिस भेज 15 दिनों में मांगा जवाब
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 5 July 2026 at 09:11 IST