Telegram पर हो रही थी फिल्मों और OTT कंटेंट की जमकर पायरेसी, एक्शन में आई सरकार, नोटिस भेज 15 दिनों में मांगा जवाब
Telegram ऐप पर तो फिल्मों और ओटीटी की पाइरेसी इतनी बड़ी संख्या में होने लगी है कि भारत सरकार भी इसको लेकर अब सतर्क हो गई है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

तकनीक के नए-नए माध्यम से फिल्मों की पाइरेसी और अधिक बढ़ती जा रही है। अब तो फिल्मों के साथ ओटीटी कंटेंट की भी पाइरेसी हो रही है। Telegram ऐप पर तो फिल्मों और ओटीटी की पाइरेसी इतनी बड़ी संख्या में होने लगी है कि भारत सरकार भी इसको लेकर अब सतर्क हो गई है। इस सब पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने Telegram ऐप को शनिवार 4 जुलाई को एक नोटिस भेजा है।
रिपोर्ट के अनुसार भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टेलीग्राम को नोटिस भेज कहा है कि टेलीग्राम पर पायरेटेड फिल्मों, ओटीटी कंटेंट और अन्य कॉपीराइट कंटेंट का बड़े स्तर पर प्रसार हो रहा है। मंत्रालय ने कहा है कि प्लेटफॉर्म शिकायत मिलने पर कार्रवाई करता है लेकिन सिर्फ इससे उसकी जिम्मेदारी खत्म नहीं होती। बल्कि टेलीग्राम को पाइरेसी का प्रसार रोकने के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर कोई ठोस और मजबूत व्यवस्था करनी चाहिए।
सरकार ने टेलीग्राम को सलाह देते हुए कहा है कि सिर्फ अलग-अलग कॉपीराइट कंटेंट को हटाने से पाइरेसी नहीं रुकेगी। बल्कि अपने प्लेटफॉर्म पर ऐसे चैनल, अकाउंट की पहचान करें जो बार-बार पायरेटेड कंटेंट का प्रसार कर रहे हैं। और फिर उन खातों-चैनल को ब्लॉक करें ताकि पायरेसी कंटेंट को रोका जा सकें।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टेलीग्राम से इस सब पर 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा है कि उसने पाइरेसी रोकने पर क्या कदम उठाए हैं। इसके साथ ही सरकार ने टेलीग्राम से उसके ग्रिवेंस रिड्रेसल सिस्टम के बारे में भी पूछा है कि फिल्म, टीवी और ओटीटी निर्माताओं, ओटीटी प्लेटफॉर्म और कंटेंट प्रोड्यूसर्स की शिकायतों का वो किस प्रकार से काम करता है।
Advertisement
हाल ही में किया था ब्लॉक
बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने NEET परीक्षा में पेपर लीक पर रोक लगाने के लिए Telegram ऐप पर अस्थायी रूप से बैन लगाया था। जिसके बाद 23 जून से टेलीग्राम ऐप पर ये रोक हटा दी गई थी और इसकी ऐप स्टोर और प्ले स्टोर पर वापसी हुई थी।