अपडेटेड 12 March 2026 at 14:13 IST

Xiaomi Pad 8 भारत में 5 वेरिएंट्स में हुआ लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

Xiaomi ने भारत में अपने 2 नए स्मार्टफोन Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra के लॉन्च के साथ ही Xiaomi Pad 8 को भी लॉन्च कर दिया है। हालांकि ग्लोबल इवेंट में कंपनी ने 3 टैबलेट को लॉन्च किया था। लेकिन भारत में Xiaomi Pad 8 सीरीज से एक ही टैबलेट को लॉन्च किया गया है।

Xiaomi Pad 8 series | Image: Xiaomi

Xiaomi Pad 8: चीनी कंपनी Xiaomi ने भारत में अपने 2 नए स्मार्टफोन Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra के लॉन्च के साथ ही Xiaomi Pad 8 को भी लॉन्च कर दिया है। हालांकि ग्लोबल इवेंट में कंपनी ने 3 टैबलेट को लॉन्च किया था। लेकिन भारत में    Xiaomi Pad 8 सीरीज से एक ही टैबलेट को लॉन्च किया गया है। 

Xiaomi Pad 8 के फीचर्स 

  • प्रोसेसर- Xiaomi Pad 8 टैबलेट Snapdragon 8s Gen 4 Mobile Platform के साथ आया है। 
  • रैम और मेमोरी- रैम और मेमोरी के हिसाब से Xiaomi Pad 8 के 2 मॉडल आए हैं जिनमें 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज के नाम शामिल हैं। 
  • डिस्प्ले- Xiaomi Pad 8 में 11.2 इंच की स्क्रीन पर क्रिस्टल क्लियर डिस्प्ले मिलेगा। टैब में 144 Hz का रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
  • बैटरी- इस टैबलेट में 9200 mAh की बैटरी लगाई गई है। बेस वेरिएंट में 45 W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।  
  • कैमरा- इस  टैबलेट में 13 MP का रियर कैमरा और 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। 
  • ओएस- यह टैब एंड्रॉयड 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर काम करेगा।  

Xiaomi Pad 8 सीरीज की कीमत और उपलब्धता 

Xiaomi Pad 8 Titanium Blue और Graphite Grey जैसे 2 कलर्स में पेश हुआ है। यह टैबलेट Nano Texture, Creator’s Edition (12GB + 256GB) और Creator’s Edition (12GB + 256GB Nano Texture) में भी उपलब्ध हुआ है। इन दोनों वेरिएंट में सभी फीचर्स समान हैं। Xiaomi Pad 8 के 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये, 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 36,999 रूपये, 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज (Nano Texture) की कीमत 38,999 रुपये, Creator’s Edition (12GB + 256GB) की कीमत 41,999 रुपये और Creator’s Edition (12GB + 256GB Nano Texture) की कीमत 43,999 रुपये है। Xiaomi Pad 8 के सभी वेरिएंट्स की सेल 17 मार्च से भारत में शुरू होगी। 

इसे भी पढ़ें- Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra भारत में हुए लॉन्च, 200 MP कैमरा जैसे हैं कई अच्छे फीचर्स, जानिए कीमत

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 12 March 2026 at 14:11 IST