Oneplus Nord 6 के चक्कर में क्यों पड़ते हो जब फ्लैगशिप OnePlus 13 मिल रहा सिर्फ 19000 रुपये में, जानिए जबरदस्त ऑफर
Oneplus Nord 6 एक ओर जहां भारत में लॉन्च होने जा रहा तो वहीं कंपनी के फ्लैगशिप OnePlus 13 की कीमत में अब भारी कटौती कर दी गई है।
Oneplus Nord 6 एक ओर जहां भारत में लॉन्च होने जा रहा तो वहीं कंपनी के फ्लैगशिप OnePlus 13 की कीमत में अब भारी कटौती कर दी गई है। इससे जिन ग्राहकों को यह फोन पहले बहुत महंगा लग रहा था अब उन्हें काफी सस्ती कीमत में मिल रहा है।
OnePlus 13 अब कितने का हुआ
OnePlus 13 फोन के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 62,999 रुपये, 16GB रैम + 512GB स्टोरेज की कीमत 69,999 रुपये है। लेकिन एमेजोन पर फोन को ऐक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 3000 रुपये का शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा यहां 41,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे यह फोन आपको 19,000 रुपये से भी कम कीमत में मिल सकता है।
OnePlus 13 के फीचर्स
OnePlus 13 स्मार्टफोन की 6.82 इंच की स्क्रीन पर QHD डिस्प्ले मिलता है। फोन का रिफ्रेश रेट 120Hz का है तो वहीं 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इस फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है। यह फोन Midnight Ocean, Arctic Dawn और Black Eclipse जैसे 3 रंगों में आता है। Midnight Ocean रंग में कंपनी ने बैक साइड पर वीगन लेदर डिजाइन भी दिया है।
कैमरा पर ध्यान दें तो इस वनप्लस फोन में Hasselblad का ट्रिपल कैमरा सेटअप आता है। इस सेटअप में 50MP का Sony LYT-808 मेन बैक कैमरा OIS सपोर्ट के साथ लगाया गया है। इसमें 50MP का Sony LYT-600 टेलीफोटो सेंसर और 50MP का ही अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है। फोन में 32MP का Sony IMX615 फ्रंट कैमरा दिया गया है। OnePlus 13 में 6000 mAh की बैटरी दी गई है जिसके लिए 100W की फास्ट और 50W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित OxygenOS15 के साथ आता है। लेकिन इसमें सॉफ्टवेयर अपडेट भी मिलेंगे।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 7 April 2026 at 15:02 IST