अपडेटेड 16 March 2026 at 10:28 IST
Vivo T5x 5G में मिलिट्री ग्रेड फीचर्स के साथ मिलेगी सुपर गेमिंग परफॉर्मेंस, जानिए लॉन्च से पहले फीचर्स और कीमत
Vivo T5x 5G भारत में 17 मार्च को लॉन्च होगा, लेकिन लॉन्च से पहले ही कई फीचर्स की जानकारी फ्लिपकार्ट पर दे दी गई है।
Vivo T5x 5G को 17 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाना है। लेकिन चीनी कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले ही कई फीचर्स की जानकारी फ्लिपकार्ट पर दे दी है। बता दें कि यह फोन चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है जिसके बाद अब इसे भारतीय बाजार में उतारा जा रहा है।
Vivo T5x 5G के फीचर्स
Vivo T5x 5G साइबर ग्रीन और स्टार सिल्वर जैसे 2 कलर्स में पेश होगा। इस फोन को IP69+ की रेटिंग मिली है जो इसे पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी।
वीवो के इस फोन में मिलिट्री ग्रेड फीचर्स दिए गए हैं जिस कारण यह एक मजबूत स्मार्टफोन है और गिरने से आसानी से टूटेगा नहीं। इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर लगा होगा। इस प्रोसेसर का AnTutu स्कोर 1 मिलियन से भी ज्यादा है। कंपनी के अनुसार यह अपने सेगमेंट का सबसे तेज स्मार्टफोन होगा।
कंपनी ने फोन में 7200 mAh की बैटरी लगाई है। वीवो का दावा है कि ये अपने सेगमेंट का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। फोन में रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया जाएगा। कंपनी ने इस फोन में गेमिंग को लेकर भी कई फीचर्स दिए हैं। वीवो का दावा है कि इस फोन में सुपर गेमिंग परफ़ॉर्मेंस मिलेगी जिसके तहत फोन में अल्ट्रा गेम मोड, 4डी गेम वाईब्रेशन और गेम वॉयस चेंजर जैसे फीचर्स मिलेंगे। वीवो के लिस्टिड फीचर्स के अनुसार फुल चार्ज होने के बाद इस फोन में 15 घंटे से अधिक तक BGMI खेल सकते हैं।
Vivo T5x 5G में डुअल स्टीरियो स्पीकर लगे होंगे जिसमें वॉल्यूम 400 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर फोन में AI फीचर्स के होने की भी जानकारी दी गई है।
Vivo T5x 5G की कीमत
Vivo T5x 5G की कीमत की जानकारी तो अभी नहीं मिली है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन के अलग अलग वेरिएंट की कीमत 15,000 से 23,000 रुपये के बीच हो सकती है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 16 March 2026 at 10:28 IST