अपडेटेड 16 March 2026 at 09:05 IST
Samsung Galaxy M17e 5G सेगमेंट का सबसे स्मूद स्मार्टफोन होगा, जानिए लॉन्च से पहले फीचर्स और कीमत
Samsung Galaxy M17e 5G 17 मार्च को लॉन्च होगा। लेकिन कंपनी ने लॉन्च से पहले इस फोन के कुछ फीचर्स के साथ कीमत की भी जानकारी दे दी है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट सामने आ गई है। कंपनी अपने इस नए स्मार्टफोन को भारत में मंगलवार 17 मार्च को लॉन्च करेगी। यह कंपनी की एम सीरीज का फोन है जिस कारण यह सेल के लिए सैमसंग की भारतीय आधिकारिक साइट और एमेजोन पर ही उपलब्ध होगा। हालांकि कंपनी ने लॉन्च से पहले अपने इस फोन के कुछ फीचर्स के साथ कीमत की भी जानकारी दे दी है।
Samsung Galaxy M17e 5G के फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G Blitz Blue और Vibe Violet जैसे 2 कलर्स में लॉन्च होगा। इस फोन की मोटाई 8.2 एमएम है।
कंपनी ने अपने इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर लगाया है। इस फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है जिस कारण कंपनी इस फोन को सेगमेंट का सबसे स्मूद स्मार्टफोन बता रही है।
यह फोन 6000 mah की बैटरी के साथ मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इस फोन में सेगमेंट का सबसे लंबा 26 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा।
Advertisement
कैमरा की बात करें तो इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50 MP के मेन बैक कैमरे के साथ 2 MP का डेप्थ कैमरा फ़्लैश के साथ लगा होगा। सेल्फ़ी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा उपलब्ध होगा। यह फोन 5जी के सभी 12 बैंड को सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित One UI 8.0 पर काम करेगा। सैमसंग फोन पर 6 वर्ष तक सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ 6 वर्ष तक सेक्युरिटी अपडेट भी देगी।
Samsung Galaxy M17e की क्या होगी कीमत
Samsung Galaxy M17e की कीमत का तो अभी ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन कंपनी ने अपनी भारतीय आधिकारिक साइट पर फोन की कीमत को लेकर एक संकेत जरूर दिया है। इस संकेत के अनुसार Samsung Galaxy M17e की कीमत 14 हजार रुपये या इससे भी कम होगी।
Advertisement
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 16 March 2026 at 08:53 IST