Upcoming Smartphones This Week: इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन, अभी जानिए सभी के फीचर्स
अब अप्रैल का चौथा हफ्ता शुरू होने जा रहा है। हम आपको इस हफ्ते लॉन्च होने वाले सभी स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं।
Upcoming Smartphones This Week: अब अप्रैल का चौथा हफ्ता शुरू होने जा रहा है। पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी सिर्फ चीनी कंपनियां अपने नए फोन लॉन्च करने जा रही है। इन कंपनियों में मोटोरोला, शाओमी और टेक्नो के नाम शामिल है। हम आपको इस हफ्ते लॉन्च होने वाले सभी स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं।
इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन
Tecno POP X 5G- Tecno POP X 5G को भारत में 20 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह इस हफ्ते का पहला लॉन्च होगा। इस फोन में कंपनी ने मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD 810H) फीचर्स दिए हैं। स्मार्टफोन को IP64 की रेटिंग भी दी गई है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा दिलाने का काम करेगी। इस फोन में 6500 mah की बैटरी लगी होगी जिसके लिए 45W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मौजूद होगा।
Redmi A7 Series- शाओमी अपने ब्रांड Redmi से नई A7 सीरीज को 21 अप्रैल को भारत में लॉन्च करेगा। कंपनी अपनी इस सीरीज के स्मार्टफोन को ‘नो टेंशन स्मार्टफोन’ बताकर प्रचार कर रही है। कैमरा की बात करें तो इस सीरीज के फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 13 MP का मेन बैक कैमरा लगा होगा। इस नई सीरीज के फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS3 पर काम करेंगे। इनके अलावा फोन में AI फीचर्स के लिए Gemini का सपोर्ट भी मिलेगा।
Motorola Edge 70 Pro- मोटोरोला अपने इस फोन को भारत में 22 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। Motorola Edge 70 Pro का मेन बैक कैमरा Sony Lytia 710 होगा। यह फोन Mediatek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर के साथ पेश होगा। फोन में 6500 mAh की बैटरी लगी होगी, जिसके साथ 90W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। इस फोन में 6.8 इंच की स्क्रीन पर Extreme Amoled डिस्प्ले मिलेगा। हीटिंग को दूर करने के लिए फोन में Vapour Cooling Chamber लगा होगा।
इसे भी पढ़ें- iPhone 16 अब हुआ बेहद सस्ता, फ्लिपकार्ट-अमेजन नहीं, यहां मिल रहा है बेस्ट ऑफर, कीमत जान झट से खरीद लेंगे
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 19 April 2026 at 07:45 IST