अपडेटेड 23 March 2026 at 08:46 IST
Upcoming SmartPhones This Week: इस हफ्ते दिखेगा Samsung और Redmi का जलवा, होंगे 3 नए स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए फीचर्स
इस हफ्ते कई कंपनियां अपने स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है जिनमें सैमसंग और शाओमी जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं।
Upcoming SmartPhones This Week: मार्च के महीने में अब तक कई स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं। लेकिन अब इस महीने का चौथा हफ्ता शुरू हो गया है। इस हफ्ते भी कई कंपनियां अपने स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है जिनमें सैमसंग और शाओमी जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं।
कौन से स्मार्टफोन होंगे लॉन्च
1 Samsung Galaxy A57- सैमसंग Galaxy A57 को 25 मार्च को भारत में लॉन्च करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस स्मार्टफोन में Exynos 1680 प्रोसेसर लगा होगा। इस फोन में 6.6 इंच की स्क्रीन पर AMOLED डिस्प्ले 120 hz के रिफ्रेश रेट के साथ दिया जा सकता है। यह फोन 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है। इस फोन में 5000 mAh की बैटरी और 45W की फास्ट चार्जिंग का फीचर मिल सकता है। इस फोन में 50 MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की पूरी उम्मीद है।
2 Samsung Galaxy A37- सैमसंग Galaxy A37 को भी 25 मार्च को लॉन्च करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में Exynos 1480 प्रोसेसर, 6.7 इंच Amoled डिस्प्ले और 5000 mah बैटरी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इस फोन में भी 50 MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप लगा मिल सकता है।
3 Redmi 15A 5G- Redmi 15A 5G भारत में 27 मार्च को लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन में 6300 mah की बैटरी लगाई जाएगी। रेडमी के इस फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। कंपनी के अनुसार इस फोन में सेगमेंट का सबसे बड़ा और स्मूद डिस्प्ले होगा। इस फोन में ओक्टा कोर 5जी प्रोसेसर लगाया जाएगा। इस फोन में Hi Res डुअल AI कैमरा सेटअप लगाया जाएगा।
इनके अलावा वनप्लस अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 15T को चीन में 24 मार्च को लॉन्च करेगा। कंपनी इस फोन को जल्द ही भारत में लॉन्च करेगी लेकिन अभी कोई इसकी निश्चित तिथि नहीं बताई गई है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 23 March 2026 at 08:46 IST