Flipkart Sale में iPhone Air की कीमत धड़ाम से गिरी, पहली बार मिल रहा इतना सस्ता, जानिए धुरंधर ऑफर

iPhone Air ऐप्पल का सबसे पतला और हल्का आईफोन है। अब फ्लिपकार्ट सेल में यह जबरदस्त ऑफर के साथ काफी सस्ती कीमत में मिल रहा है।

iPhone Air was launched in India last year alongside the iPhone 17 Pro. | Image: Apple

iPhone Air ऐप्पल का सबसे पतला और हल्का आईफोन है। यह पिछले वर्ष iPhone 17 सीरीज के साथ लॉन्च हुआ था लेकिन अब फ्लिपकार्ट सेल में यह जबरदस्त ऑफर के साथ काफी सस्ती कीमत में मिल रहा है।  

iPhone Air ऑफर 

फ्लिपकार्ट सेल में iPhone Air के 256GB वेरिएंट की कीमत घट कर अब 99,900 रुपये, 512 GB वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये और 1TB वेरिएंट की कीमत 1,41,900 रुपये हो गई है। इसके साथ ही अगर आप इस आईफोन एयर को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो फोन पर आप 6,500 रुपये का बंपर डिस्काउंट पा सकेंगे। अगर आपके पास आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई या ऐक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो भी आपको 3000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा यहां 48,650 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है।  

iPhone Air के फीचर्स 

iPhone Air की मोटाई मात्र 5.6 एमएम है। यह वजन में सिर्फ 165 ग्राम का है। यह स्पेस ब्लैक, क्लाउड व्हाइट, लाइट गोल्ड और स्काई ब्लू जैसे 4 रंगों में पेश हुआ है। iPhone Air में सिर्फ ई सिम ही लगाने का विकल्प मिलता है। 

इस फोन में 6.5 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले 120 Hz के ProMotion रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। 3000 निट्स  तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। फोन में डायनेमिक आइलैंड का फीचर भी मौजूद है। यह फोन 256GB, 512GB के साथ 1TB तक के स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध रहेगा।

iPhone Air में A19 प्रो चिप लगाई गई है। कैमरा की बात करें तो इसमें 48 MP का सिंगल फ्यूजन बैक कैमरा दिया गया है। हालांकि यही लेंस 12 MP के 2X टेलीफोटो कैमरा का भी काम कर सकता है। तो वहीं इस फोन में भी 18 MP का फ्रंट कैमरा ‘सेंटर स्टेज’ फीचर के साथ दिया गया apple अनुसार iPhone Air की बैटरी से 27 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिल सकता है। फोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है। 

इसे भी पढ़ें- Motorola Razr Fold: मोटोरोला ने पहला फोल्डेबल फोन भारत में किया लॉन्च

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 15 May 2026 at 15:21 IST