अपडेटेड 5 March 2026 at 13:31 IST

MWC 2026 में Samsung ने दिया सभी को झटका, लाया ब्रीफकेस वाला लैपटॉप, अब नहीं लेना पड़ेगा बैग

सैमसंग ने मोबाइल वर्ल्ड कॉंग्रेस में फोल्डेबल लैपटॉप को दुनिया के सामने दिखाया है। यह एक ऐसा लैपटॉप है जो फोल्ड होकर एक ब्रीफकेस बन जाता है।

Samsung Flexible Briefcase | Image: Samsung community

MWC 2026 में टेक कंपनियां नई-नई टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन कर रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में हमने इसी इवेंट में फोल्डेबल स्मार्टफोन और टीवी को देखा है। अब दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कॉंग्रेस में फोल्डेबल लैपटॉप को दुनिया के सामने दिखाया है। यह एक ऐसा लैपटॉप है जो फोल्ड होकर एक ब्रीफकेस बन जाता है।  

आपको शायद विश्वास नहीं हो रहा होगा लेकिन ये सच है। कंपनी ने इस नए फोल्डेबल लैपटॉप को Samsung Flexible Briefcase का नाम दिया है। अभी तक लोग लैपटॉप को अपने बैग में या ब्रीफकेस में रखते थे लेकिन अब सैमसंग ने लैपटॉप को ही ब्रीफकेस बना दिया है। इससे लैपटॉप फोल्ड होते ही ब्रीफकेस बन जाएगा।       

कैसा है ये Samsung Flexible Briefcase  

मोबाइल वर्ल्ड कॉंग्रेस में हमें सैमसंग के इस नए डिवाइस के फीचर्स की भी जानकारी मिली है। इस लैपटॉप में 18.1 इंच का QD-OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 2000 x 2664 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलेगा। इसकी पिक्सल डेंसिटी 184 PPI बताई जा रही है। इसमें पावर और वॉल्यूम बटन भी दिए गए हैं। जब यह लैपटॉप बंद होकर ब्रीफकेस बन जाता है तो इसे देख कोई ये अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि यह ब्रीफकेस ना होकर एक लैपटॉप है।    

कब होगा लॉन्च 

अभी सैमसंग ने इसको एक प्रोटोटाइप के रूप में पेश किया है। कंपनी अपने इस डिवाइस की टेस्टिंग भी करेगी। इस कारण लैपटॉप को लॉन्च होने में समय लग सकता है। कंपनी ने फिलहल Samsung Flexible Briefcase  के लॉन्च की कोई निश्चित तिथि नहीं बताई है। लेकिन हमें इस नए प्रकार के लैपटॉप का इंतज़ार रहेगा। यह जब भी लॉन्च होगा तो लोगों के बीच एक आकर्षित डिवाइस बन कर सामने आएगा। 

इसे भी पढ़ें- MWC 2026 में Lenovo ने दिखाया अपना जलवा, लॉन्च किए 2 नए तगड़े लैपटॉप, जानिए फीचर्स और कीमत        






 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 5 March 2026 at 13:31 IST