अपडेटेड 3 March 2026 at 13:40 IST

MWC 2026 में Lenovo ने दिखाया अपना जलवा, लॉन्च किए 2 नए तगड़े लैपटॉप, जानिए फीचर्स और कीमत

MWC 2026 स्पेन के बार्सिलोना में शुरू हो गया है। इस इवेंट में Lenovo ने अपनी लोकप्रिय Yoga सीरीज से 2 नए लैपटॉप Yoga 9i 2-in-1 Aura Edition और Yoga Pro 7a को लॉन्च किया है।

lenovo laptop
lenovo laptop | Image: lenovo

MWC 2026 स्पेन के बार्सिलोना में शुरू हो गया है। दुनिया का सबसे बड़े टेक शो में एक मोबाईल वर्ल्ड कॉंग्रेस 2 से 5 मार्च तक चलेगी। इस इवेंट में Lenovo ने अपनी लोकप्रिय Yoga सीरीज से 2 नए लैपटॉप Yoga 9i 2-in-1 Aura Edition और Yoga Pro 7a को लॉन्च किया है। Lenovo Yoga 9i 2-in-1 Aura Edition के फीचर्स की बात करें तो यह एक 2 इन 1 लैपटॉप है जिसमें 14 इंच की स्क्रीन पर PureSight Pro OLED टच डिस्प्ले मिलता है। तो वहीं Lenovo Yoga Pro 7a में 15 इंच की स्क्रीन दी गई है। 

Lenovo Yoga 9i 2-in-1 Aura Edition के फीचर्स 

Lenovo Yoga 9i 2-in-1 Aura Edition एक 2 इन 1 लैपटॉप है जिसमें 14 इंच की स्क्रीन पर PureSight Pro OLED टच डिस्प्ले मिलता है। इस लैपटॉप में 1100 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। लेनोवो ने इस लैपटॉप के लिए Yoga Pen Gen 2 का सपोर्ट भी दिया। इतना ही नहीं कंपनी ने इस पेन के लिए एक विशेष केस भी दिया है। गौरतलब है कि यह लैपटॉप लेटेस्ट Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर के साथ पेश हुई है। यह लैपटॉप Windows 11 पर काम करेगा।  

लेनोवो ने इस लैपटॉप में मिलिट्री ग्रेड फीचर्स (MIL-STD-810H) दिए हैं जो इसे एक मजबूत लैपटॉप बनाते हैं। इस लैपटॉप का वजन मात्र 1.29 किलोग्राम है। यह लैपटॉप 4 स्पीकर सिस्टम के साथ आता है जिससे इसमें शानदार साउन्ड भी मिलती है। इस लैपटॉप में USB-C Thunderbolt 4 पोर्ट्स के साथ सिंगल USB-A 3.2 Gen 2 पोर्ट भी मिलता है। लेनोवो के इस लैपटॉप में माइक्रोसॉफ्ट के Copilot+ PC के फीचर्स भी मिलते हैं। 

बार्सिलोना में कंपनी ने इस लैपटॉप को EUR 1,799 की कीमत में पेश किया है। भारतीय रुपये के अनुसार इस लैपटॉप की कीमत 1,93,200 रुपये हो सकती है। 

Advertisement

Lenovo Yoga Pro 7a के फीचर्स 

Lenovo Yoga Pro 7a को भी कंपनी ने MWC 2026 में 15.3 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन के साथ पेश किया है। इस लैपटॉप में भी माइक्रोसॉफ्ट Copilot+ PC के फीचर्स दिए गए हैं। लेकिन इस लैपटॉप को AMD Ryzen AI Max+ सीरीज प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इस लैपटॉप में 128 GB रैम दी गई है। कंपनी ने इसके लिए Yoga Pen Gen 2 और Force Pad trackpad भी साथ में पेश किया है। इस लैपटॉप में भी डॉल्बी एटमॉस से लेस क्वाड स्पीकर्स लगाए हैं। इस लैपटॉप की कीमत EUR 2,499 है, भारतीय रुपये के अनुसार इस लैपटॉप की कीमत 2,68,000 रुपये हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- iPad Air: Apple ने 11 और 13 इंच के 2 वेरिएंट में लॉन्च किया नया आईपैड

Advertisement

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 3 March 2026 at 13:40 IST