अपडेटेड 28 February 2026 at 08:06 IST
Samsung Galaxy S26 VS Galaxy S25: नया स्मार्टफोन पुराने से कितना है अलग, जानिए दोनों फोन के सभी फीचर्स एक साथ
हम आपको पिछले Galaxy S25 और नए Galaxy S26 के सभी फीचर्स बताने जा रहे हैं ताकि आप पुराने और नए स्मार्टफोन में अंतर पहचान सकें।
Samsung Galaxy S26 VS Galaxy S25: सैमसंग गैलक्सी एस26 सीरीज अब भारत में लॉन्च हो गई है। इस सीरीज से Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 Ultra जैसे 3 स्मार्टफोन पेश हुए हैं। बेस वेरिएंट Samsung Galaxy S26 की बात करें तो इसमें कई अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। लेकिन हम आपको पिछले Galaxy S25 और नए Galaxy S26 के सभी फीचर्स बताने जा रहे हैं ताकि आप पुराने और नए स्मार्टफोन में अंतर पहचान सकें।
Samsung Galaxy S26 Vs Galaxy S25 में अंतर
डिजाइन
नया Samsung Galaxy S26 स्काई ब्लू , व्हाइट, ब्लैक, कोबाल्ट वायोलेट, सिल्वर शैडो और पिंक गोल्ड जैसे 6 कलर्स में आया है। सैमसंग ने इसकी बॉडी में Armor Aluminum Frame का इस्तेमाल किया गया है। तो वहीं फोन की स्क्रीन भी Corning Gorilla Glass Victus 2 से लेस है।इस फोन को IP68 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने को लेकर प्रमाणित करती है।
पिछला Samsung Galaxy S25 आईसी ब्लू, नैवी, सिल्वर शैडो, मिंट, ब्लू ब्लैक, कोरल रेड और पिंक गोल्ड जैसे 7 कलर्स में आया था। इस फोन की बॉडी में भी Armor Aluminum Frame का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन की स्क्रीन भी Corning Gorilla Glass Victus 2 से लेस है। इसी तरह इस फोन को भी IP68 की रेटिंग मिली है।
डिस्प्ले
नए Galaxy S26 में 6.3 इंच की स्क्रीन पर FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। Galaxy S25 में 6.2 इंच की स्क्रीन पर FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है। इस फोन में भी 120Hz रिफ्रेश और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
प्रोसेसर, रैम और मेमोरी
नए Galaxy S26 स्मार्टफोन में Exynos 2600 का डेका कोर प्रोसेसर लगाया गया है। बता दें कि यह दुनिया का पहला 2 nm (नैनो मीटर) वाला Exynos 2600 प्रोसेसर है। यह फोन 12 GB रैम, 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम, 512 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में पेश हुआ है।
पिछले Galaxy S25 फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर लगाया था। इसमें 12 GB रैम, 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम, 512 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट आते हैं।
कैमरा
Galaxy S26 फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 12 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड और 10 MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। Galaxy S25 फोन की बात करें तो इस फोन में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप आता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 12 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड और 10 MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा है। इस स्मार्टफोन में भी 12 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया था।
बैटरी
नए Samsung Galaxy S26 में 4300 mAh की बैटरी लगाई गई है। तो वहीं पिछले Galaxy S25 में 4000 mAh बैटरी दी गई थी।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 28 February 2026 at 08:00 IST