अपडेटेड 26 February 2026 at 15:14 IST

दुनिया के पहले 2 नैनो मीटर वाले प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy S26, गज़ब के हैं AI फीचर्स, जानिए कीमत

Samsung Galaxy S26 कीमत में पूरी Galaxy S26 सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है लेकिन इसमें बेहद तगड़ा प्रोसेसर लगा हुआ है।

samsung Galaxy S26
samsung Galaxy S26 | Image: samsung

Samsung Galaxy Unpacked Event 2026 में नई Samsung Galaxy S26 सीरीज लॉन्च हुई जिससे Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra जैसे 3 स्मार्टफोन लॉन्च हुए। Galaxy S26 स्मार्टफोन में Exynos 2600 का डेका कोर प्रोसेसर लगाया गया है। बता दें कि यह दुनिया का पहला 2 nm (नैनो मीटर) वाला Exynos 2600 प्रोसेसर है। इस सीरीज के बेस वेरिएंट Galaxy S26 के सभी फीचर्स के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। यह कीमत में पूरी सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है।   

Galaxy S26 के फीचर्स 

1 डिजाइन- Samsung Galaxy S26 स्काई ब्लू , व्हाइट, ब्लैक, कोबाल्ट वायोलेट, सिल्वर शैडो और पिंक गोल्ड जैसे 6 कलर्स में आया है। यह सीरीज का बेस वेरिएंट जरूर है लेकिन सैमसंग ने इसकी बॉडी में Armor Aluminum Frame का इस्तेमाल किया गया है। तो वहीं फोन की स्क्रीन भी Corning Gorilla Glass Victus 2 से लेस है। इस फोन को IP68 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने को लेकर प्रमाणित करती है।

2 डिस्प्ले- इस फोन में 6.3 इंच की स्क्रीन पर FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन की स्क्रीन Corning Gorilla Glass Victus 2 से लेस है। फोन में 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

3 प्रोसेसर- इस स्मार्टफोन में Exynos 2600 का डेका कोर प्रोसेसर लगाया गया है। बता दें कि यह दुनिया का पहला 2 nm (नैनो मीटर) वाला Exynos 2600 प्रोसेसर है। 

Advertisement

4 कैमरा- इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 12 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड और 10MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। 

5 बैटरी- Galaxy S26 में 4300 mah की बैटरी लगाई गई है। कंपनी के अनुसार इसमें 30 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलता है। सैमसंग का दावा है कि फोन 30 मिनट में 69 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा।    

Advertisement

6 रैम और स्टोरेज- यह फोन 12 GB रैम, 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम, 512 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में पेश हुआ है। 

7 अन्य फीचर्स- यह फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 ओएस के साथ पेश हुआ है।  

गजब के हैं AI फीचर्स 

सैमसंग ने Galaxy S26 सीरीज में एआई से आगे बढ़कर एजेंटिक एआई की टेक्नोलॉजी दी है। इससे यूजर्स को बार बार कुछ नहीं करना पड़ता बल्कि फोन यूजर को खुद समझ लेता है और बैकग्राउन्ड में चुप चाप करता रहता है। इस सीरीज में Now Nudge फीचर दिया गया है जो AI के जरिए यूजर्स को उनके काम के अनुसार सुझाव देकर सहायता प्रदान करता है। यह वॉयस कमांड पर काम करता है। उदाहरण के तौर पर अगर कोई दोस्त हाल की ट्रिप की फ़ोटो मांगता है, तो Galaxy S26 सीरीज का फोन अपने आप गैलरी से फ़ोटो निकाल कर दे देगा। इससे एल्बम में यूजर्स को खुद फोटो खोजने या ऐप्स के बीच स्विच करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इसी तरह यूजर्स को उनकी मीटिंग के बारे में मैसेज मिलने पर, Galaxy S26 उससे जुड़ी कैलेंडर एंट्री को पहचान सकता है और कॉन्फ़्लिक्ट चेक कर सकता है। 

Google Gemini के सर्कल टू सर्च के साथ कंपनी ने अपने AI Bixby और Now Brief को भी अपग्रेड किया है। सैमसंग ने Photo Assist का फीचर भी दिया है जिससे गैलरी में एआई के जरिए फोटो एडिट करने का विकल्प मिलता है। इससे यूजर्स ऑब्जेक्ट को रिमूव करने के साथ प्रॉम्पट देकर अपनी पसंद अनुसार फोटो में कुछ भी जोड़ सकते हैं। 

Samsung Galaxy S26 की कीमत और उपलब्धता 

  • 12GB RAM + 256GB  कीमत- 87,999 रुपये
  • 12GB RAM + 512GB कीमत- 1,07,999 रुपये

Samsung Galaxy S26 सीरीज के तीनों फोन के प्री ऑर्डर 25 फरवरी से भारत में सैमसंग की आधिकारिक भारतीय साइट और रिटेल स्टोर पर शुरू हो गए हैं। 6 मार्च से फोन की डिलीवरी शुरू हो जाएगी।   

इसे भी पढ़ें- Samsung ने लॉन्च किए 3 धुरंधर स्मार्टफोन Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra, जानिए सभी के फीचर्स और कीमत

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 26 February 2026 at 15:14 IST