अपडेटेड 17 February 2026 at 13:16 IST

Samsung Galaxy S26 Ultra के फीचर्स के बाद कीमत भी हुई लीक, जानिए इस बार कितने का पड़ सकता है फ्लैगशिप फोन

Samsung Galaxy S26 Series के बेस वेरिएंट के बाद अब टॉप वेरिएंट Galaxy S26 Ultra की कीमत भी लीक हो गई है

This is what the Samsung Galaxy S26 Ultra could look like. | Image: OnLeaks via 9to5Google

दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग 25 फरवरी को अपने वार्षिक Galaxy Unpacked Event का आयोजन करने जा रही है। इस इवेंट में नई गैलक्सी एस26 सीरीज से Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra जैसे 3 स्मार्टफोन के साथ कुछ अन्य गैजेट्स भी लॉन्च होंगे। लेकिन इस लॉन्च इवेंट से पहले सीरीज के बेस वेरिएंट के बाद अब टॉप वेरिएंट Galaxy S26 Ultra की कीमत भी लीक हो गई है। 

Galaxy S26 Series की लीक कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीरीज के बेस वेरिएंट Galaxy S26 की कीमत इस बार 82,000 रुपये से शुरू हो सकती है। इसी तरह Galaxy S26+ की शुरुआती कीमत 94,000 रुपये हो सकती है। तो वहीं Galaxy S26 Ultra की कीमतों की बात करें तो इस बार वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,34,999 रुपये हो सकती है। यह फोन 256 GB और 512 GB के साथ 1TB के 3 वेरिएंट में भी आ सकता है। हालांकि दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने फोन के किसी भी वेरिएंट की कीमतों पर कुछ नहीं कहा है। इसलिए Galaxy S26 सीरीज के सभी वेरिएंट की सही कीमत 25 फरवरी को सैमसंग के Galaxy Unpacked Event के होने पर ही पता चलेगी। 

कब और कहां लॉन्च होंगी Galaxy S26 Series 

इस वर्ष के Galaxy Unpacked Event का आयोजन सैन फ्रांसिस्को में होगा। भारतीय समय अनुसार यह इवेंट रात 11.30 बजे शुरू होगा। 

Samsung Galaxy S26 Ultra के अनुमानित फीचर्स 

सैमसंग गैलक्सी एस 26 सीरीज अल्ट्रा में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इस सेटअप में 200 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP का टेलीफोटो कैमरा, 50 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा के साथ 10 MP का अन्य टेलीफोटो सेंसर लगा हो सकता है। इस फ्लैगशिप फोन में Qualcomm Snapdragon का लेटेस्ट प्रोसेसर लगा हो सकता है। इसके अलावा कुछ देशों में कंपनी Samsung अपनी Exynos चिपसेट भी लगाकर फोन को पेश कर सकती है। इसके अलावा सैमसंग कई नए एआई फीचर्स भी फोन में दे सकती है। कीमत के समान फीचर्स भी मीडिया रिपोर्ट्स से ही पता चले हैं। सैमसंग ने अभी तक तीनों फोन के किसी भी फीचर की कोई जानकारी नहीं दी है।  

इसे भी पढ़ें- Google Pixel 10a इस दिन होगा भारत में लॉन्च, जानिए लॉन्च से पहले सभी फीचर्स
 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 17 February 2026 at 13:16 IST