अपडेटेड 23 February 2026 at 13:23 IST

Samsung Galaxy S26 Ultra इस बार इन 6 रंगों के साथ हो सकता है लॉन्च, जानिए सभी कलर्स के नाम

Samsung Galaxy S26 Ultra के कुछ फीचर्स तो लीक हो गए थे। लेकिन अब इस फ्लैगशिप फोन के कलर्स भी लीक हो गए हैं

Representational image of the Samsung Galaxy S25 Plus, launched earlier this year. | Image: Samsung

इस समय टेक की दुनिया में Samsung Galaxy S26 Series के लॉन्च का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। कंपनी 25 फरवरी को अपने Galaxy Unpacked Event 2026 में नई गैलक्सी एस26 सीरीज से Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra जैसे 3 स्मार्टफोन के साथ नई Galaxy Watch और Galaxy Buds भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि लॉन्च से पहले Galaxy S26 Ultra के कुछ फीचर्स तो लीक हो गए थे। लेकिन अब इस फ्लैगशिप फोन के कलर्स भी लीक हो गए हैं। 

Galaxy S26 Ultra इस बार कौन से कलर में आएगा?

 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung Galaxy S26 Ultra इस बार Black, Cobalt Violet, Sky Blue, White, Silver और Pink Gold जैसे 6 कलर्स में पेश हो सकता है। 

Galaxy S26 सीरीज में मिल सकते हैं ये फीचर्स 

सैमसंग गैलक्सी एस 26 सीरीज अल्ट्रा में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इस सेटअप में 200 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP का टेलीफोटो कैमरा, 50 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा के साथ 10 MP का अन्य टेलीफोटो सेंसर लगा हो सकता है। इस फ्लैगशिप फोन में Qualcomm Snapdragon का लेटेस्ट प्रोसेसर लगा हो सकता है। इसके अलावा कुछ देशों में कंपनी Samsung अपनी Exynos चिपसेट भी लगाकर फोन को पेश कर सकती है। इसके अलावा सैमसंग कई नए एआई फीचर्स भी फोन में दे सकती है। कीमत के समान फीचर्स भी मीडिया रिपोर्ट्स से ही पता चले हैं। सैमसंग ने अभी तक तीनों फोन के किसी भी फीचर की कोई जानकारी नहीं दी है। 

Galaxy S26 Series की लीक कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीरीज के बेस वेरिएंट Galaxy S26 की कीमत इस बार 82,000 रुपये से शुरू हो सकती है। इसी तरह Galaxy S26+ की शुरुआती कीमत 94,000 रुपये हो सकती है। तो वहीं Galaxy S26 Ultra की कीमतों की बात करें तो इस बार वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,34,999 रुपये हो सकती है। यह फोन 256 GB और 512 GB के साथ 1TB के 3 वेरिएंट में भी आ सकता है।

कब और कहां लॉन्च होंगी Galaxy S26 Series 

इस वर्ष के Galaxy Unpacked Event का आयोजन सैन फ्रांसिस्को में होगा। भारतीय समय अनुसार यह इवेंट रात 11.30 बजे शुरू होगा। 

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy S26 Series के लॉन्च से पहले Galaxy S25 Ultra पर आया बंपर डिस्काउंट, जानिए अब फोन कितने का मिल रहा

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 23 February 2026 at 13:23 IST