अपडेटेड 26 February 2026 at 10:23 IST
Samsung Galaxy S26 सीरीज हुई भारत में लॉन्च, जानिए इस बार के नए, खास और बड़े फीचर्स जो बनाते हैं फोन को सुपर स्मार्ट
Galaxy Unpacked Event 2026 करीब 4 घंटे तक चला। इस इवेंट में Samsung ने अपनी वर्ष 2026 की फ्लैगशिप Galaxy S26 Series से Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra जैसे 3 स्मार्टफोन लॉन्च किए। गैलक्सी एस26 सीरीज के स्मार्टफोन की कीमत 87,999 रुपये से शुरू होकर 1,89,999 रुपये तक जाती है।
कृतार्थ सरदाना। Samsung Galaxy S26 सीरीज को भारत समेत दुनिया भर में लॉन्च कर दिया गया है। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय समय अनुसार रात 11:30 बजे शुरू हुआ Galaxy Unpacked Event 2026 करीब 4 घंटे तक चला। इस इवेंट में कंपनी ने अपनी वर्ष 2026 की फ्लैगशिप Galaxy S26 Series से Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra जैसे 3 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनके साथ ही के साथ Galaxy Buds 4 और Galaxy Buds 4 Pro भी लॉन्च किए गए हैं। गैलक्सी एस26 सीरीज के स्मार्टफोन की कीमत 87,999 रुपये से शुरू होकर 1,89,999 रुपये तक जाती है।
क्या है इस बार नया और खास
गैलेक्सी एस26 सीरीज के सबसे बड़े और खास फीचर्स की बात करें तो इस बार सैमसंग ने ऐसे AI और प्राइवेसी फीचर्स दिए हैं जो स्मार्टफोन को और अधिक स्मार्ट बनाने का काम करते हैं। सैमसंग आगे बढ़कर अब एजेंटिक एआई पर पहुंच गया है। एजेंटिक एआई से यूजर्स को बार बार कुछ नहीं करना पड़ता बल्कि फोन यूजर को खुद समझ लेता है और बैकग्राउन्ड में चुप चाप करता रहता है।
AI फीचर्स से और स्मार्ट बना फोन
इस सीरीज में Now Nudge फीचर भी दिया गया है जो AI के जरिए यूजर्स को उनके काम के अनुसार सुझाव देकर सहायता प्रदान करता है। यह वॉयस कमांड पर काम करता है। उदाहरण के तौर पर अगर कोई दोस्त हाल की ट्रिप की फ़ोटो मांगता है, तो Galaxy S26 सीरीज का फोन अपने आप गैलरी से फ़ोटो निकाल कर दे देगा। इससे एल्बम में यूजर्स को खुद फोटो खोजने या ऐप्स के बीच स्विच करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इसी तरह यूजर्स को उनकी मीटिंग के बारे में मैसेज मिलने पर, Galaxy S26 उससे जुड़ी कैलेंडर एंट्री को पहचान सकता है और कॉन्फ़्लिक्ट चेक कर सकता है।
Google Gemini के सर्कल टू सर्च के साथ कंपनी ने अपने AI Bixby और Now Brief को भी अपग्रेड किया है। सैमसंग ने Photo Assist का फीचर भी दिया है जिससे गैलरी में एआई के जरिए फोटो एडिट करने का विकल्प मिलता है। इससे यूजर्स ऑब्जेक्ट को रिमूव करने के साथ प्रॉम्पट देकर अपनी पसंद अनुसार फोटो में कुछ भी जोड़ सकते हैं।
नए लेवल पर पहुंची प्राइवेसी
इस नई Galaxy S26 सीरीज से सैमसंग स्मार्टफोन में प्राइवेसी को अब एक नए लेवल पर ले गया है। विशेष रूप से Galaxy S26 Ultra जिसमें दुनिया का पहला बिल्ट-इन प्राइवेसी डिस्प्ले दिया गया है। इससे आप अपने फोन में क्या देख रहे हैं ये आपके बगल वाले व्यक्ति को भी दिखाई नहीं देगा।
अब तक का सबसे पतला अल्ट्रा वेरिएंट
इस फोन की मोटाई मात्र 7.9 एमएम है, जिससे यह फ्लैगशिप सीरीज के अल्ट्रा वेरिएंट का अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन है।
दुनिया का पहला 2 nm वाला प्रोसेसर
Galaxy S26 Ultra को Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है तो वहीं Galaxy S26 और Galaxy S26+ दुनिया का पहला 2 nm (नैनो मीटर) वाला Exynos 2600 प्रोसेसर लगाया गया है।
कैमरा हुआ और बेहतर
इसके साथ ही Galaxy S26 Ultra के कैमरा सेगमेंट में सुधार करते हुए Nightography और Horizontal Lock जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नाईटोग्राफी से रात के अंधेरे में भी शानदार फोटो मिल सकेंगे। तो वहीं Horizontal Lock से यूजर्स चलते फिरते भी शेक फ्री वीडियो बना सकेंगे। Galaxy S26 Ultra में 200 MP का मेन बैक कैमरा इस बार भी दिया गया है।
बैटरी के लिए मिली सुपर फास्ट चार्जिंग
तो वहीं बैटरी में भी सुपर फास्ट चार्जिंग 3.O का फीचर दिया गया है। कंपनी के अनुसार 30 मिनट में फोन 75 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा।
ईयरबड्स भी पेश हुए
Galaxy Unpacked Event 2026 में Galaxy Buds 4 और Galaxy Buds 4 Pro को भी लॉन्च किया गया। इस बार इनमें बड़ा वूफ़र लगाया गया है। इसके अलावा नॉइज़ कैन्सलैशन को भी अपग्रेड किया है ताकि यूजर्स को बेहतर साउन्ड क्वालिटी मिल सकें।
AI पर लोग हर दिन डिपेंड रह सकें
सैमसंग इलेक्ट्रानिक्स के सीईओ, प्रेसिडेंट और डिवाइस एक्सपीरियंस डिवीज़न के हेड TM Roh ने इस अवसर पर कहा, “हमारा मानना है कि AI ऐसी चीज़ होनी चाहिए जिस पर लोग हर दिन डिपेंड रह सकें, जिसे सभी के लिए लगातार काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया हो और जिसके लिए किसी एक्सपर्ट की ज़रूरत न हो। Galaxy S26 सीरीज़ के साथ, हमने AI को आसान बनाने पर फोकस किया, जो बैकग्राउंड में चुपचाप काम करे ताकि लोग ज़रूरी चीज़ों पर फोकस कर सकें।"
वेरिएंट्स और कीमत
Samsung Galaxy S26
- 12GB RAM + 256GB कीमत- 87,999 रुपये
- 12GB RAM + 512GB कीमत- 1,07,999 रुपये
Samsung Galaxy S26+
- 12GB RAM + 256GB कीमत 1,19,999 रुपये
- 12GB RAM + 512GB कीमत 1,39,999 रुपये
Samsung Galaxy S26 Ultra
- 12GB RAM + 256GB कीमत- 1,39,999 रुपये
- 12GB RAM + 512GB कीमत- 1,59,999 रुपये
- 16GB RAM +1TB कीमत- 1,89,999 रुपये
इसे भी पढ़ें- Apple Event 2026: होने जा रहा है साल का पहला ऐप्पल इवेंट, होली पर लॉन्च होगा iPhone 17e?
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 26 February 2026 at 10:13 IST