Samsung Galaxy S26 के दाम गिरे, Flipkart Sale से खरीद बचा सकते हैं हजारों रुपये, जानिए इस जबरदस्त ऑफर को

Samsung Galaxy S26 कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। लेकिन अब फ्लिपकार्ट सेल में इस फोन को बंपर ऑफर के साथ उतार दिया है।

Samsung Galaxy S26 Ultra | Image: Kritarth Sardana

Samsung Galaxy S26 कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसे फरवरी में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब फ्लिपकार्ट सेल में इस फोन को बंपर ऑफर के साथ उतार दिया है। इससे ग्राहक सैमसंग के इस शानदार फोन को भी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। 

Samsung Galaxy S26 ऑफर 

फ्लिपकार्ट सेल में Samsung Galaxy S26 के 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज की कीमत घटा कर अब 74,999 रुपये कर दी गई है, तो वहीं 12GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत भी अब 99,999 रुपये हो गई है। 

इसके साथ ही यहां से इस फोन को अगर फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से लेंगे तो आपको फोन पर 4,225 रुपये का महा डिस्काउंट मिलेगा। अगर आपके पास फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड है तो भी आप 3750 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकेंगे। 

इसके अलावा यहां 43,650 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है। इससे आप सैमसंग का यह शानदार फोन अब बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।       

Samsung Galaxy S26 के फीचर्स 

Samsung Galaxy S26 स्काई ब्लू , व्हाइट, ब्लैक, कोबाल्ट वायोलेट, सिल्वर शैडो और पिंक गोल्ड जैसे 6 कलर्स में उपलब्ध है। 

Samsung Galaxy S26 में जहां 6.3 इंच की स्क्रीन पर FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इस फोन की स्क्रीन Corning Gorilla Glass Victus 2 से लेस है।

स्मार्टफोन में Exynos 2600 का डेका कोर प्रोसेसर लगाया गया है। बता दें कि यह दुनिया का पहला 2 nm (नैनो मीटर) वाला Exynos 2600 प्रोसेसर है। सैमसंग के इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 12 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड और 10MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। तो वहीं फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। 

बैटरी की बात करें तो बेस वेरिएंट Galaxy S26 में 4300 mah की बैटरी लगाई गई है। इस फोन को IP68 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने को लेकर प्रमाणित करती है। यह फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 ओएस के साथ पेश हुए हैं।

इसे भी पढ़ें- Motorola Razr Fold: मोटोरोला ने पहला फोल्डेबल फोन भारत में किया लॉन्च, इस दिन से होगी सेल शुरू, जानिए फीचर्स और कीमत

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 15 May 2026 at 14:51 IST