Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, जानिए सभी फीचर्स और कीमत
Samsung Galaxy S26 FE: दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने भारत में अपनी फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज से एक नया फोन Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च कर दिया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read
Samsung Galaxy S26 FE: दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने भारत में अपनी फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज से एक नया फोन Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च कर दिया है। हालांकि कंपनी इस फोन का ऐलान पहले ही कर चुकी थी लेकिन अब सैमसंग ने इसे आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है।
बड़ी बात यह है कि सैमसंग ने इस फोन में अपनी लेटेस्ट प्रीमियम फ्लैगशिप सीरीज Galaxy Z Fold 8 सीरीज के भी शानदार फीचर्स दे दिए हैं।
मिलेगा 'My FanCam' फीचर
My Fancam एक बहुत अच्छा फीचर है जिसके जरिए आप किसी लैंडस्केप वीडियो को शूट करने के बाद उसमें से AI के जरिए सिर्फ एक टच से रील बना सकते हैं। यह फीचर वीडियो में से अपने-आप चुने हुए सब्जेक्ट को ट्रैक करता है और फ़ुटेज को पसंदीदा आस्पेक्ट रेश्यो में रीफ़्रेम करता है। इससे मैन्युअल एडिटिंग की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
इसके अलावा कैमरा में Super Steady with Horizontal Lock' फीचर जो ज़्यादा स्मूद और स्थिर फ़ुटेज देता है। इसके अलावा ‘Now Brief’ और 'Nudge' जैसे AI फीचर्स भी इस फोन में उपलब्ध करा दिए हैं।
Samsung Galaxy S26 FE के फीचर्स
डिस्प्ले- सैमसंग के इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर Dynamic AMOLED 2X फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
कैमरा- यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हुआ है जिसमें 12 MP का अल्ट्रा वाइड, 50 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 8 MP का टेलीफोटो कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। इसके अलावा फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
प्रोसेसर- इस फोन में 3nm का Exynos 2500 प्रोसेसर लगाया गया है।
बैटरी- सैमसंग गैलक्सी एस26 एफई में 4900 mah की बैटरी लगाई गई है। इसमें 45W की फास्ट चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग का फीचर मौजूद है।
रैम और स्टोरेज- यह फोन 8 GB और 256 GB स्टोरेज के साथ पेश हुआ है।
ओएस- सैमसंग का यह फोन एंड्रॉयड 17 आधारित One UI 9 के साथ बाजार में उपलब्ध रहेगा।
कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy S26 FE Pistachio, Blueberry और Graphite जैसे 3 कलर्स में लॉन्च हुआ है। इस फोन की कीमत 79,999 रुपये रखी गई है। यह फोन सैमसंग के आधिकारिक रिटेल स्टोर और वेबसाइट के साथ अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर पर 18 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 14 September 2026 at 19:13 IST