अपडेटेड 10 February 2026 at 13:10 IST

Samsung Galaxy F70e 5G Mobile Launch: सैमसंग ने लॉन्च किया नया बजट स्मार्टफोन, कम कीमत में दे डाले ये शानदार फीचर्स

सैमसंग ने भारत में Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का एक बजट फोन है, जिसमें कंपनी ने कम कीमत में काफी अच्छे फीचर्स दिए हैं। इस फोन के 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वाले 2 वेरिएंट आए हैं। जानिए फोन के सभी फीचर्स, कीमत और उपलब्धता।

samsung galaxy f70e | Image: samsung

दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने भारत में अपनी एफ सीरीज से एक नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च कर दिया है। एफ सीरीज से कंपनी फोन का निर्माण के साथ डिजाइन भी भारत में ही करती है। यह कंपनी का एक बजट फोन है, जिसमें कंपनी ने कम कीमत में काफी अच्छे फीचर्स दिए हैं। इनमें 6000 mah की बड़ी बैटरी और 50 MP का अल्ट्रा क्लियर कैमरा जैसे फीचर्स के नाम शामिल हैं।

Samsung Galaxy F70e 5G के फीचर्स

1 डिजाइन- फोन की बैक साइड पर प्लास्टिक की जगह लैदर फिनिश डिजाइन दिया गया है। यह फोन लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू जैसे 2 रंगों में पेश हुआ है। इस फोन को IP54 की रेटिंग दी गई है, जो फोन को पानी की बूंदें और धूल से सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है।

2 डिस्प्ले- इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। स्मार्टफोन में 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है जिससे धूप में भी स्क्रीन पर डिस्प्ले दिखेगा। इसके अलावा फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया है।

3 प्रोसेसर- प्रोसेसर की बात करें तो फोन में 2.4 GHz का ऑक्टा कोर Mediatek Dimensity 6300  प्रोसेसर लगाया गया है। इसका AnTuTu स्कोर 623K का है। 

4 कैमरा- इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का डेप्थ कैमरा फ़्लैश के साथ दिया गया है। कंपनी के अनुसार इस फोन से काफी शार्प पोट्रेट फोटो खींच सकेंगे। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा  लगाया गया है।

5 मेमोरी और स्टोरेज- इस फोन के 2 वेरिएंट आए हैं जिनमें 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के नाम शामिल है।

6 बैटरी- इस फोन में 6000 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है जिसके लिए आपको चार्जर अलग से खरीदना होगा। 

7 अन्य फीचर्स- यह फोन Android 16 पर आधारित One UI 8 पर काम करता है। फोन 5जी के 12 बैंड को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में गूगल जेमिनी का सपोर्ट भी मिलता है।  

कीमत और उपलब्धता 

Samsung Galaxy F70e 5G के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 6 जीबी वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। फोन बिक्री के लिए 17 फरवरी दोपहर 12 बजे से सैमसंग की आधिकारिक भारतीय साइट के साथ फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध हो जाएगा।    

इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान को बेइज्जती की आदत! 10 दिन तक करता रहा ड्रामा और अब भारत के साथ मैच खेलने को हुआ राजी, ऐसे निकल गई शहबाज-नकवी की हेकड़ी

   

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 10 February 2026 at 09:33 IST