Samsung Galaxy A37 5G Vs Galaxy A36 5G: नए स्मार्टफोन में क्या कुछ है नया, जानिए दोनों फोन के सभी फीचर्स और कीमत

Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A56 5G की तुलना के बाद अब हम Galaxy A37 5G और Galaxy A36 5G की तुलना करने जा रहे हैं। ताकि आप जान सकें कि नए Galaxy A37 5G को कंपनी ने कितना अलग बनाया है।

Samsung Galaxy A37 5G vs Galaxy A36 5G | Image: Samsung

Samsung Galaxy A37 5G Vs Samsung Galaxy A36 5G: सैमसंग ने भारत में अपने 2 नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A37 5G और Samsung Galaxy A57 5G लॉन्च किए हैं। Galaxy A57 5G जहां Galaxy A56 5G का अपग्रेड एडिशन है तो वहीं Galaxy A37 5G भी Galaxy A36 5G का अपग्रेड वर्जन है। Galaxy A57 5G और Galaxy A56 5G की तुलना के बाद अब हम Galaxy A37 5G और Galaxy A36 5G की तुलना करने जा रहे हैं। ताकि आप जान सकें कि नए Galaxy A37 5G को कंपनी ने कितना अलग बनाया है। 

डिजाइन 

नया Galaxy A37 5G Awesome Lavender, Awesome Graygreen, और Awesome Charcoal जैसे 3 कलर्स में लॉन्च हुआ है। पुराना Galaxy A36 5G ब्लैक, लैवेंडर और व्हाइट कलर में मिलता है। 

डिस्प्ले 

Samsung Galaxy A37 5G में 6.7 इंच की स्क्रीन पर Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। Samsung Galaxy A36 5G में भी 6.7 इंच की स्क्रीन पर Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में भी 120 Hz का ही रिफ्रेश रेट दिया गया है।

प्रोसेसर 

Samsung Galaxy A37 5G स्मार्टफोन में Exynos 1480 प्रोसेसर लगाया गया है। लेकिन Galaxy A36 5G में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया था।

रैम और मेमोरी 

नया Galaxy A37 5G फोन 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट में पेश हुआ है। पुराना Galaxy A36 5G भी 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट में आता है। 

कैमरा 

Galaxy A37 5G फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 MP का वाइड कैमरा, 8 MP का अल्ट्रा वाइड और 5 MP का मैक्रो कैमरा लगाया गया है। तो वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फ़ी के लिए फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Galaxy A36 5G फोन में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 MP का मेन वाइड कैमरा, 8 MP का अल्ट्रा वाइड और 5 MP का ही मैक्रो कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा भी 12 MP का ही मौजूद है। मेगापिक्सल के तौर पर देखें फोन के कैमरा में कुछ नया नहीं है लेकिन फोन में Nightography और लो लाइट में कंपनी ने नए फीचर्स देकर कैमरा को बेहतर बनाया है। 

बैटरी  

Galaxy A37 5G फोन में 5000 mAh की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 45W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। सैमसंग के अनुसार फोन की बैटरी 2 दिन तक का बैकअप देती है। Samsung Galaxy A36 5G में भी 5,000 mAh की बैटरी दी है जो 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने नए फोन में बैटरी बैकअप बढ़ाने का काम किया है।    

ओएस 

Galaxy A37 5G फोन लेटेस्ट Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर काम करेगा। कंपनी 6 सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ 6 वर्ष तक सेक्युरिटी अपडेट देगी। Galaxy A36 5G Android 15 पर आधारित OneUI 7 के साथ लॉन्च हुआ था। 

कीमत  

Samsung Galaxy A37 5G के 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये, 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 47,499 रुपये और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये है। तो वहीं Samsung Galaxy A36 5G के 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 32,499 रुपये, 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 36,499 रुपये और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,499 रुपये है। 

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy A57 Vs Galaxy A56: नया स्मार्टफोन पुराने से कितना अलग

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 29 March 2026 at 08:19 IST