Samsung Galaxy A27 5G: सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया एक और शानदार स्मार्टफोन, जानिए सभी फीचर्स और कीमत

Samsung Galaxy A27 5G Launch: सैमसंग ने Galaxy M47 5G को लॉन्च करने का ऐलान किया है। लेकिन कंपनी ने इस फोन के लॉन्च से पहले ही एक और स्मार्टफोन Samsung Galaxy A27 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है।

Samsung Galaxy A27 5G | Image: Samsung

Samsung Galaxy A27 5G Launch: दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने हाल ही में अपनी M सीरीज से अपना नया फोन Samsung Galaxy M47 5G को लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह फोन 29 जून को लॉन्च होगा लेकिन कंपनी ने इस फोन के लॉन्च से पहले ही एक और स्मार्टफोन Samsung Galaxy A27 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। 

Samsung Galaxy A27 5G के फीचर्स 

डिजाइन- सैमसंग का यह एक स्लिम फोन है जिसकी मोटाई सिर्फ 7.8 एमएम है। यह फोन ब्लू, ब्लैक, लाइट ग्रीन और लाइट पिंक जैसे 4 कलर्स में पेश हुआ है। इस फोन में Corning Gorilla Glass Victus+ का फीचर भी दिया गया है जो फोन की स्क्रीन को कड़ी सुरक्षा प्रदान करेगा। इस फोन को IP64 की रेटिंग भी मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगा। 

डिस्प्ले- इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz  का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 

प्रोसेसर- Samsung Galaxy A27 5G फोन Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है। 

रैम और स्टोरेज- यह फोन 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज के साथ बाजार में उपलब्ध होगा। 

कैमरा- इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 5 MP का दूसरा और 2 MP का तीसरा कैमरा फ़्लैश के साथ लगा होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस फोन में 12 MP का कैमरा लगया गया है। 

बैटरी- इस फोन में 5000 mah की बैटरी मिलेगी। कंपनी के अनुसार यह दिन भर आराम से चल सकेगी। इस फोन में 23 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। सैमसंग के इस फोन में सुपर फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। कंपनी के अनुसार इससे फोन आधे घंटे में 45 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा।  

AI फीचर्स- इस फोन में सर्कल टू सर्च, ऑब्जेक्ट इरेजर जैसे AI फीचर्स के साथ Google Gemini का भी सपोर्ट मिलता है।

ओएस- यह फोन Android आधारित One UI पर काम करेगा। कंपनी फोन पर 6 वर्ष तक सॉफ्टवेयर अपडेट देगी।  

Samsung Galaxy A27 5G की कीमत और उपलब्धता 

Samsung Galaxy A27 5G की कीमत अभी कंपनी ने नहीं बताई है लेकिन सूत्रों के अनुसार इस फोन की कीमत करीब 25,000 से 30,000 रुपये के बीच हो सकती है। सैमसंग ने बताया है कि यह फोन 3 जुलाई से कंपनी के देश भर में मौजूद रिटेल स्टोर और आधिकारिक भारतीय साइट के साथ अन्य प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन नेटवर्क पर भी उपलब्ध हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें- Samsung के इस 5G स्मार्टफोन के दाम टूटे, जानिए ये जबरदस्त डील

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 27 June 2026 at 09:49 IST