Samsung के इस 5G स्मार्टफोन के दाम टूटे, सस्ते में खरीदने का है शानदार मौका, जानिए ये जबरदस्त डील

Samsung Galaxy F70e 5G : अब एक बार फिर इस फोन की कीमत घटा दी गई है। ऐसे में पहले अगर आप यह फोन नहीं खरीद पा रहे थे तो अब आप इस फोन को सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।

samsung galaxy f70e 5g
samsung galaxy f70e 5g | Image: samsung

Samsung Galaxy F70e 5G कंपनी का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है जो इसी वर्ष फरवरी में लॉन्च हुआ था। पिछले दिनों इस फोन की कीमत में इजाफा कर दिया गया था। लेकिन अब एक बार फिर इस फोन की कीमत घटा दी गई है। ऐसे में पहले अगर आप यह फोन नहीं खरीद पा रहे थे तो अब आप इस फोन को सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।  

Samsung Galaxy F70e 5G ऑफर 

Samsung Galaxy F70e 5G के 4 GB रैम वेरिएंट की कीमत जहां पहले 15,499 रुपये थी। लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर इस मॉडल की कीमत घट कर 13,499 रुपये हो गई है।  

इसके साथ बैंक ऑफर भी यहां मौजूद है जिससे आप इस फोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक या फ्लिपकार्ट एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से खरीदकर 675 रुपये बचा सकते हैं। 

इसके अलावा यहां 9,250 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है जिससे आप इस फोन को बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।  

Advertisement

Samsung Galaxy F70e 5G के फीचर्स

यह फोन लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू जैसे 2 रंगों में आता है। इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। स्मार्टफोन में 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है जिससे धूप में भी स्क्रीन पर डिस्प्ले दिखेगा। इसके अलावा फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया है। फोन की बैक साइड पर प्लास्टिक की जगह लैदर फिनिश डिजाइन दिया गया है। इस फोन को IP54 की रेटिंग दी गई है, जो फोन को पानी की बूंदें और धूल से सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है। 

प्रोसेसर की बात करें तो फोन में 2.4 GHz का ऑक्टा कोर Mediatek Dimensity 6300  प्रोसेसर लगाया गया है। इसका AnTuTu स्कोर 623K का है। इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का डेप्थ कैमरा फ़्लैश के साथ दिया गया है। कंपनी के अनुसार इस फोन से काफी शार्प पोट्रेट फोटो खींच सकेंगे। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा  लगाया गया है।

Advertisement

इस फोन के 2 वेरिएंट आते हैं जिनमें 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के नाम शामिल है। इस फोन में 6000 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है जिसके लिए आपको चार्जर अलग से खरीदना होगा। यह फोन Android 16 पर आधारित One UI 8 पर काम करता है। फोन 5जी के 12 बैंड को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में गूगल जेमिनी का सपोर्ट भी मिलता है। 

इसे भी पढ़ें- जान्हवी कपूर ला रही हैं ओप्पो का जबरदस्त कैमरा वाला स्मार्टफोन

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड