अपडेटेड 7 March 2026 at 14:53 IST
Samsung Galaxy S26 Ultra के लिए लाया 60W का फास्ट चार्जर, 30 मिनट में फोन होगा 75 प्रतिशत चार्ज, जानिए कीमत
सैमसंग ने अपने Galaxy S26 Ultra के लिए विशेष चार्जर लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि इस चार्जर से फ्लैगशिप Galaxy S26 Ultra आधे घंटे में 75 प्रतिशत चार्ज हो जाएगा।
Samsung Galaxy S26 सीरीज से कंपनी ने Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra जैसे 3 स्मार्टफोन लॉन्च किए। इसके साथ ही कंपनी ने इन फोन के लिए Galaxy Buds 4 और Galaxy Buds 4 Pro जैसे 2 TWS ईयरबड्स भी लॉन्च किए हैं। लेकिन अब सैमसंग ने अपने Galaxy S26 Ultra के लिए विशेष चार्जर भी लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि इस चार्जर से फ्लैगशिप Galaxy S26 Ultra आधे घंटे में 75 प्रतिशत चार्ज हो जाएगा।
पहली बार दिया 60W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Samsung Galaxy S26 Ultra में पहली बार 60W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। सैमसंग अपने फोन के साथ चार्जर तो नहीं देती। लेकिन कंपनी ने इसके लिए 60W का विशेष फास्ट चार्जर पेश किया है।
कैसा है ये चार्जर
सैमसंग का यह चार्जर GaN (Gallium Nitride) टेक्नोलॉजी से लेस है। यह चार्जर सिलिकॉन की जगह एडवांस सेमीकंडक्टर से बना हुआ है। इससे यह साइज़ में कम्पैक्ट और पावर में बड़ा रहता है। यह चार्जर स्मार्टफ़ोन के साथ लैपटॉप और ईयरबड्स आदि को भी चार्ज कर सकता है। यह ऑप्टिमाइज़्ड चार्जिंग के लिए USB PD 3.1 और PPS को सपोर्ट करता है। सैमसंग के अनुसार इस चार्जर से Galaxy S26 Ultra मात्र 30 मिनट में 75 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। इससे यूजर्स को अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra को चार्ज करने के लिए लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।
कीमत और उपलब्धता
सैमसंग के 60W के फास्ट चार्जर की कीमत 3,499 रुपये है। यह सैमसंग की भारतीय आधिकारिक साइट के साथ सैमसंग के रिटेल स्टोर और फ्लिपकार्ट-अमेजन पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है।
Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत और उपलब्धता
- 12GB RAM + 256GB कीमत- 1,39,999 रुपये
- 12GB RAM + 512GB कीमत- 1,59,999 रुपये
- 16GB RAM +1TB कीमत- 1,89,999 रुपये
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 7 March 2026 at 14:52 IST