अपडेटेड 28 February 2026 at 14:37 IST
सैमसंग ने किया कमाल, ईयरबड्स में दे दिया हेड जेस्चर फीचर, हाथ से नहीं सिर से चलेगा फोन, जानिए Buds 4 और Buds 4 Pro के सभी फीचर्स और कीमत
सबसे बढ़कर इन ईयरबड्स का हेड जेस्चर सपोर्ट फीचर है जिससे फोन को बिना टच किए कॉल और म्यूजिक को कंट्रोल किया जा सकता है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

Samsung ने अपने Galaxy Unpacked Event 2026 में Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra जैसे 3 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ Galaxy Buds 4 और Galaxy Buds 4 Pro जैसे 2 TWS ईयरबड्स भी लॉन्च किए हैं। खास फीचर्स की बात करें तो पहली बार कंपनी ने Buds 4 सीरीज में बड़ा वूफर लगाकर पेश किया है। कंपनी ने इनमें बेहतर एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) और ओरिजिनल रिकॉर्डिंग जैसी आवाज़ के लिए एक बेहतर एडैप्टिव इक्वलाइज़र (EQ) दिया है। लेकिन इन सबसे बढ़कर इसका हेड जेस्चर सपोर्ट फीचर है जिससे फोन को बिना टच किए कॉल और म्यूजिक को कंट्रोल किया जा सकता है।
क्या है ये हेड जेस्चर सपोर्ट?
हेड जेस्चर सपोर्ट फीचर AI तकनीक के जरिए काम करता है। यह फीचर Bixby, Google Gemini और Perplexity के सपोर्ट के साथ आता है। इस फीचर से यूजर्स Galaxy Buds 4 Pro को लगाने के बाद बिना फोन को छूए हेड जेस्चर से फोन को कंट्रोल कर सकते हैं। इससे यदि आपके पास कोई कॉल आती है तो आप हेड जेस्चर से यानि सिर हिलाकर उस कॉल को उठा या काट सकते हैं।
Galaxy Buds 4 सीरीज के फीचर्स
सैमसंग ने इन दोनों ईयरबड्स में बड़ा वूफ़र लगाया है। कंपनी ने इनमें बेहतर एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) और ओरिजिनल रिकॉर्डिंग जैसी आवाज़ के लिए एक बेहतर एडैप्टिव इक्वलाइज़र (EQ) दिया है। यह ईयरबड्स Bluetooth 6.1 के वर्जन के साथ आए हैं। इसके साथ ही इनमें ऑटो स्विच और मल्टी-पॉइंट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं जिससे यूजर्स को एक साथ कई डिवाइस से कनेक्ट करने की सुविधा मिलती है।
Galaxy Buds 4 Pro canal-fit design के साथ आते हैं जो बेहतरीन साउन्ड देने का काम करते हैं। दक्षिण कोरियाई कंपनी के अनुसार ANC बंद होने पर TWS बड्स में 7 घंटे का प्लेटाइम और चार्जिंग केस के साथ कुल 30 घंटे का प्लेटाइम मिलता है। प्रो वेरिएंट बड्स में 61 mAh की बैटरी और चार्जिंग केस में 530 mAh की बैटरी लगाई है। यह IP57 रेटिंग के साथ आते हैं जो पानी और धूल-मिट्टी से इन्हें सुरक्षा प्रदान करने को प्रमाणित करती है।
Advertisement
Galaxy Buds 4 की बैटरी 45 mAh और चार्जिंग केस की बैटरी 515 mAh है। कंपनी के अनुसार ANC बंद होने पर 6 घंटे का प्लेटाइम और चार्जिंग केस के साथ कुल 30 घंटे का प्लेटाइम मिलता है। यह ईयरबड्स भी IP54 रेटिंग के साथ आते हैं।
Galaxy Buds 4 और Buds Pro की कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy Buds 4 ब्लैक, व्हाइट और पिंक गोल्ड कलर में आए हैं। इनकी कीमत 22,999 रुपये है। Samsung Galaxy Buds 4 ब्लैक और व्हाइट कलर में पेश हुए हैं जिनकी कीमत 16,999 रूपये है। यह दोनों ईयरबड्स सैमसंग की आधिकारिक भारतीय साइट और रिटेल स्टोर पर आज 28 फरवरी से प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गए हैं। तो वहीं 11 मार्च से सामान्य रूप से भी यह बाज़ार में उपलब्ध हो जायेंगे।
Advertisement
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 28 February 2026 at 14:37 IST