Redmi Note 15 SE 5G: रेडमी का सुंदर स्मार्टफोन इस दिन होगा भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स

Redmi Note 15 SE 5G को कंपनी ने लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। कंपनी इस फोन का स्पेशल एडिशन लॉन्च करने जा रही है।

Redmi Note 15 SE 5G | Image: Redmi

Redmi Note 15 SE 5G को कंपनी ने लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। बता दें कि Redmi Note 15 5G पहले से बाजार में उपलब्ध है, लेकिन अब कंपनी इस फोन का स्पेशल एडिशन लॉन्च करने जा रही है।

Redmi Note 15 5G SE कब होगा लॉन्च

चीनी कंपनी Xiaomi अपने इस नए फोन Redmi Note 15 SE 5G को भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च करेगी। लॉन्च डेट के साथ कंपनी ने फोन के कुछ फीचर्स की भी जानकारी दी है जिन्हें हम आपको बताने जा रहे हैं।

Redmi Note 15 SE 5G के फीचर्स 

इस फोन की मोटाई 7.35 एमएम है जो बताता है कि यह बहुत स्लिम फोन होगा।

कंपनी ने फोन को Vegan Leather Finish डिजाइन दिया है। यह फोन Crimson Reserve, Frosted White और Carbon Black जैसे 3 कलर्स में पेश होगा।

Redmi Note 15 SE 5G के अनुमानित फीचर्स 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में 6.77 इंच की स्क्रीन पर AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। स्मार्टफोन में 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। फोन में 120 hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। 

रेडमी अपने इस फोन में Qualcomm’s Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर के साथ पेश कर सकती है। 

इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें 108 MP का मेन कैमरा और 8 MP के 2 अन्य कैमरा फ़्लैश के साथ लगे हो सकते हैं। इस फोन में सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 MP का फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है। 

Redmi Note 15 SE 5G में 5520 mah की बैटरी लगी हो सकती है, कंपनी इसके साथ 45 W का फास्ट चार्जर भी दे सकती है। इसके अलावा फोन को IP65 के साथ IP66 की रेटिंग भी मिल सकती है जिससे फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा मिलेगी। 

हालांकि कंपनी ने फोन के डिजाइन और कलर के अलावा किसी फीचर की जानकारी नहीं दी है। इस कारण फोन के सभी उचित फीचर्स Redmi Note 15 SE 5G के लॉन्च के बाद पता चलेंगे।   

इसे भी पढ़ें- Redmi 15A 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कब से होगा बाजार में उपलब्ध

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 30 March 2026 at 13:53 IST