Redmi A7 Pro 5G: रेडमी का भगवा स्मार्टफोन बाजार में हुआ उपलब्ध, पहली सेल में मिल रहा 1000 रुपये सस्ता, जानिए जबरदस्त ऑफर

Redmi A7 Pro 5G की सेल शुरू हो गई। चीनी कंपनी ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए फोन पर बंपर ऑफर भी लेकर आई है। जानिए ऑफर

Redmi A7 Pro 5G | Image: Redmi

Redmi A7 Pro 5G इसी हफ्ते भारत में लॉन्च हुआ था, जिसके बाद इस फोन की सेल भी शुरू हो गई। चीनी कंपनी ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए फोन पर बंपर ऑफर भी लेकर आई है। इससे ग्राहकों को रेडमी का लेटेस्ट बजट फोन भी सस्ती कीमत में मिल रहा है।  

Redmi A7 Pro 5G की कीमत, उपलब्धता और ऑफर 

इस फोन के 4 GB रैम + 64 GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपये और 4 GB रैम + 128 GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 13,499 रुपये है। यह फोन एमेजोन के साथ Xiaomi की आधिकारिक भारतीय साइट और देश के प्रमुख रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध हो गया है। पहली सेल के दौरान कंपनी फोन के दोनों वेरिएंट पर 1000 रुपये का बंपर ऑफर दे रही है। इससे 4 GB + 64 GB मॉडल अब 11,499 रुपये में और 4 GB + 128 GB मॉडल 12,499 रुपये में मिल रहा है।  

Redmi A7 Pro 5G के फीचर्स 

यह फोन Black, Mist Blue और Sunset Orange जैसे 3 कलर्स में लॉन्च हुआ है। फोन की मोटाई सिर्फ 8.15 एमएम है जिससे यह एक स्लिम फोन है। इस फोन को IP52 की रेटिंग भी दी गई है जो इसे पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी।  

चीनी कंपनी के इस फोन में 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोन में 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। फोन में Wet Touch technology 2.0 फीचर दिया है जिससे गीले हाथों से भी फोन की स्क्रीन आराम से चलेगी। रेडमी के इस फोन में Octa-core T8300 5G प्रोसेसर लगाया गया है। 

Redmi A7 Pro 5G में 6300 mah की बड़ी बैटरी लगाई है। इसके लिए फोन के साथ 15W का चार्जर भी मिलेगा। फोन में 7.5 W की रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 32 MP का में मेन बैक कैमरा और दूसरा AI कैमरा लगाया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।  

यह फोन 4 GB रैम + 64 GB इंटरनल स्टोरेज और 4 GB रैम + 128 GB इंटरनल स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट के साथ पेश हुआ है। फोन में 8 GB तक की वर्चुअल रैम और 2 TB तक की एक्सटर्नल मेमोरी मिलेगी। 

इसके साथ ही फोन में AI फीचर्स भी मिलेंगे जिसमें Gemini का सपोर्ट भी शामिल है। यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Hyper OS 3 पर काम करेगा। कंपनी फोन पर 4 वर्ष तक ओएस अपडेट भी देगी। इसके अलावा फोन में 3.5 एमएम जैक, 200 प्रतिशत वॉल्यूम बूस्टर और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें- Google Pixel 10 पर आया बंपर ऑफर, फ्लिपकार्ट नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता

 

 

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 17 April 2026 at 07:01 IST