Google Pixel 10 पर आया बंपर ऑफर, फ्लिपकार्ट-अमेजन नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता

Google Pixel 10 लाजवाब फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसमें Gemini के भी जमकर AI फीचर्स मिलते हैं। गूगल ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए शानदार ऑफर लेकर आया है, जिससे ग्राहकों को अब ये फोन काफी सस्ती कीमत में मिल जाएगा।

Google Pixel 10 series launched in India
Google Pixel 10 series launched in India | Image: X

Google Pixel 10 लाजवाब फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसमें Gemini के भी जमकर AI फीचर्स मिलते हैं। गूगल ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए शानदार ऑफर लेकर आया है, जिससे ग्राहकों को अब ये फोन काफी सस्ती कीमत में मिल जाएगा। यह फोन Obsidian, Frost, Indigo, और Lemongrass जैसे 4 रंगों में मिलता है  

Google Pixel 10 ऑफर 

Google Pixel 10 पर जबरदस्त ऑफर कहीं और नहीं बल्कि कंपनी की आधिकारिक भारतीय साइट पर आया है। यहां इस फोन की कीमत घटाकर अब 74,999 रुपये कर दी गई है। इसके साथ ही यहाँ HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए आप फोन को पूरे 5000 रुपये सस्ता खरीद सकते हैं। इसके अलावा यहां 5000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है। इतना ही नहीं यहां नो कोस्ट ईएमआई का ऑफर भी उपलब्ध है, जिससे आपको यह फोन बहुत सस्ता मिल सकता है।  

Google Pixel 10 के फीचर्स  

Google Pixel 10 फोन में 6.3 इंच की स्क्रीन पर Actua display मिलता है। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। गूगल पिक्सल 10 में कंपनी ने अपना लेटेस्ट Google Tensor G5 प्रोसेसर के लगाया है। 

यह स्मार्टफोन 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आता है। यह फोन Obsidian, Frost, Indigo, और Lemongrass जैसे 4 रंगों में मिलता है। 

Advertisement

गूगल के इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 48 MP का मेन वाइड कैमरा, 13 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10.8 MP का टेलीफोटो कैमरा लगाया है। तो वहीं फोन में 10.5 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 4970 mah की बैटरी लगाई गई है। फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने के लिए IP68 की रेटिंग मिली हुई है। 

Google Pixel 10 में जबरदस्त AI फीचर्स मिलते हैं जिससे Gemini का बहुत ऐप में लाजवाब सपोर्ट मिलता है। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- iPhone 17 Pro को अपना बनाने का आया सुनहरा अवसर, यहां हो रही है हजारों रुपये की बचत, जानिए इस ऑफर को

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड