Redmi A7: रेडमी के सस्ते फोन के दाम घटे, Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता

Jio Mart अपने जियो डिजी उत्सव में बहुत सस्ती कीमत में इलेक्ट्रानिक्स बेच रहा है। हम आपको आज इस सेल में मिलने वाले सबसे सस्ते फोन के बारे में बताने जा रहे हैं।

Redmi A7 Pro | Image: Redmi

Redmi A7 चीनी कंपनी का एक सस्ता स्मार्टफोन है लेकिन फिर भी ये डिजाइन के साथ फीचर्स में भी अच्छा है। Jio Mart अपने जियो डिजी उत्सव में बहुत सस्ती कीमत में इलेक्ट्रानिक्स बेच रहा है। यह ऑफर 28 से 30 जून तक रहेंगे। हम आपको आज इस सेल में मिलने वाले सबसे सस्ते फोन के बारे में बताने जा रहे हैं।  

Redmi A7 ऑफर 

जियो मार्ट पर इस फोन के 3 GB रैम + 64 GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 10,924 रुपये है। इसके अलावा यहां से इस फोन को रिलायंस एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से खरीदेते हैं तो आपको फोन पर 1000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकेगा। 

Redmi A7 के फीचर्स 

इस फोन में 6.8 इंच की बड़ी स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोन में 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। फोन में Wet Touch technology 2.0 फीचर दिया है जिससे गीले हाथों से भी फोन की स्क्रीन आराम से चलेगी। 

रेडमी के इस फोन में Octa-core T7250 प्रोसेसर लगाया गया है। इस फोन को IP52 की रेटिंग भी दी गई है जो इसे पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी। Redmi के इस फोन में 5200 mah की बैटरी है। इसके लिए फोन के साथ 15W का चार्जर भी मिलेगा। 

कैमरा की बात करें तो फोन में 13 MP का सिंगल कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। यह फोन 3 GB रैम + 64 GB इंटरनल स्टोरेज के इकलौते वेरिएंट में आता है। फोन में 3 GB तक की वर्चुअल रैम और 2 TB तक की एक्सटर्नल मेमोरी का विकल्प भी मिलता है। 

यह फोन एंड्रॉयड 15 आधारित Hyper OS पर काम करेगा। कंपनी फोन पर 4 वर्ष तक ओएस अपडेट भी देगी। इसके अलावा फोन में 3.5 एमएम जैक, 200 प्रतिशत वॉल्यूम बूस्टर और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें- Upcoming Smartphones: दो दिन में लॉन्च होंगे ये 2 नए शानदार स्मार्टफोन, अभी जानिए फीचर्स

 

 

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 28 June 2026 at 13:50 IST