Realme 16 5G: भारत का पहला सेल्फी मिरर वाला फोन 2 अप्रैल को होगा पेश, लॉन्च से पहले फीचर्स के साथ कीमत भी हुई लीक

Realme 16 5G फोन के लॉन्च होने से पहले कीमत भी लीक हो गई है। इस फोन से कंपनी पहली बार रियर कैमरा बार में Selfie Mirror ला रही है।

Realme 16 5G | Image: Realme

Realme 16 5G भारत में अब बस लॉन्च होने ही वाला है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट का ऐलान पहले ही कर दिया है। लेकिन अब इस फोन के लॉन्च होने से पहले कीमत भी लीक हो गई है। इस फोन से कंपनी पहली बार रियर कैमरा बार में Selfie Mirror ला रही है। इसके जरिए यूजर्स अब स्मार्टफोन में नए ढंग से सेल्फी ले सकेंगे। 

Realme 16 5G की लॉन्च डेट 

चीनी कंपनी रियलमी भारत में 2 अप्रैल को अपना नया स्मार्टफोन Realme 16 5G लॉन्च करने जा रह है। यह फोन भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।  

Realme 16 5G के फीचर्स 

डिजाइन में रियलमी ने अपने इस फोन के लिए Google Pixel स्मार्टफोन के डिजाइन को कॉपी किया है। हालांकि कंपनी ने रियर कैमरा बार में पहली बार Selfie Mirror को जोड़ा है। इसके जरिए यूजर्स अब स्मार्टफोन में नए ढंग से सेल्फी ले सकेंगे। 

इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा जिसमें Sony का बैक कैमरा होगा। कंपनी के अनुसार इस सेगमेंट के फोन में पहली बार 50 MP का डुअल पोट्रेट कैमरा होगा।   

रियलमी के इस फोन की मोटाई 8.1 एमएम और वजन 183 ग्राम है जिससे यह एक लाइट वेट फोन है। इस फोन में 6.57 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। फोन को धूल-मिट्टी और पानी से बचाव के लिए IP69 की रेटिंग मिली है। यह फोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर काम कर सकता है। 

इस फोन में 7000 mah की बड़ी बैटरी दी जाएगी, इसके लिए 60W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिलेगा। यह फोन व्हाइट और ब्लैक कलर में आएगा हालांकि कलर्स के नाम फोन के लॉन्च होने के बाद ही पता चलेंगे। 

Realme 16 5G फोन में AI Potrait Glow, AI Light Me और AI Style Me जैसे कई अच्छे AI फीचर्स भी दिए हैं।

Realme 16 5G की कीमत 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Realme 16 5G एक बजट स्मार्टफोन हो सकता है। कंपनी इस फोन के शुरुआती वेरिएंट की कीमत 18,000 से 22,000 रुपये के बीच में रख सकती है। हालांकि फोन का टॉप वेरिएंट 30,000 रुपये तक भी जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy A57 5G के लॉन्च के बाद धड़ाम से गिरे Galaxy A56 5G के दाम

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 31 March 2026 at 06:44 IST