Oppo Reno 16 Series: जान्हवी कपूर ला रही हैं ओप्पो का जबरदस्त कैमरा वाला स्मार्टफोन, इस दिन होगा लॉन्च
Oppo Reno 16 Series: ओप्पो अब कंपनी नई Reno 16 Series लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट के साथ कुछ फीचर्स का भी ऐलान कर दिया है। कंपनी ने इसके लिए अभिनेत्री जान्हवी कपूर को भी अपना ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read
Oppo Reno 16 Series: ओप्पो ने इस वर्ष फरवरी में अपनी Reno 15 सीरीज लॉन्च की थी। जिसके बाद अब कंपनी इसी साल अपनी नई Reno 16 Series भी लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट के साथ कुछ फीचर्स का भी ऐलान कर दिया है। कंपनी ने इसके लिए अभिनेत्री जान्हवी कपूर को भी अपना ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया है।
कब लॉन्च होगी Reno 16 सीरीज
ओप्पो अगले महीने 2 जुलाई को अपनी नई रेनो 16 सीरीज लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज से Reno 16 और Reno 16C के साथ और भी स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं।
Reno 16 सीरीज के फीचर्स
कंपनी के अनुसार ओप्पो रेनो 16 सीरीज में ट्रेंडसेटिंग AI कैमरा लगाया गया है जो कि यूजर्स को शूट, एडिट और शेयर करने की सुविधा देते हैं। रेनो 16 सीरीज में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP का 3.5x टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा और 50 MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। फोन के कैमरा सेटअप में डुअल फ्लैश सिस्टम का सपोर्ट भी दिया जाएगा। इसी तरह फोन में 50 MP का अल्ट्रा वाइड सेल्फी कैमरा मिलता है जो 100 डिग्री फील्ड व्यू के साथ आता है। इस फोन में 4K पर 60fps के साथ HDR वीडियो रिकॉर्डिंग करने की सुविधा भी मिलेगी।
इस सीरीज के स्मार्टफोन्स व्हाइट, पर्पल और वॉयलेट कलर्स में पेश होंगे। यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS 16 के साथ पेश होगा। Oppo Reno 16 की बैक साइड पर HoloVerse 3D डिजाइन और फ्लोटिंग 3D ग्लिटर फिनिश होगी।
Oppo Bubble एक्सेसरी आएगी
ओप्पो ने बताया है कि इस सीरीज के स्मार्टफोन के साथ Oppo Bubble एक्सेसरी भी पेश होगी। यह सिर्फ Oppo Reno 16 सीरीज के फोन की बैक साइड पर मैग्नेटिक तरीके से चिपक कर फोटो-वीडियो खींचने का काम करेगी। इसकी स्क्रीन पर 1.73 इंच का AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा।
मिलेंगे AI फीचर्स
ओप्पो ने युवा यूजर्स को ध्यान में रखते हुए रेनो 16 सीरीज में कई सारे AI फीचर्स दिए हैं जिनमें AI रीमिक्स कोलाज, पॉप कैम, पॉपआउट 2.0 और डुअल व्यू वीडियो 2.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इन फीचर्स से यूजर्स शूटिंग और एडिटिंग एक साथ करने की सुविधा मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- 7000 mah की बड़ी बैटरी वाले Oppo Reno 15C पर आया धुरंधर ऑफर, मिल रहा 10000 रुपये से भी कम में, जानिए जबरदस्त डील
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 26 June 2026 at 14:09 IST