Oppo F33 Series फोन के बैक और फ्रंट कैमरा से एक साथ होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, जानिए कब लॉन्च होंगे 2 नए शानदार स्मार्टफोन
चीनी कंपनी Oppo ने भारत में अपनी नई Oppo F33 Series को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। इस बार कंपनी F33 Series से 2 नए मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।
Oppo F33 Series: चीनी कंपनी Oppo ने भारत में अपनी नई Oppo F33 Series को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पिछली Oppo F31 सीरीज की अपग्रेड सीरीज होगी। पिछली बार इस सीरीज से 3 नए स्मार्टफोन पेश हुए थे। लेकिन इस बार कंपनी F33 Series से 2 नए मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।
कौन से स्मार्टफोन कब होंगे लॉन्च
Oppo F33 सीरीज से Oppo F33 और Oppo F33 Pro भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च होंगे। लॉन्च डेट के साथ कंपनी ने कुछ फीचर्स की भी जानकारी दी है जिन्हें हम आपको बताने जा रहे हैं।
Oppo F33 सीरीज के फीचर्स
Oppo F33 सीरीज से Dual View Video का नया और अच्छा फीचर लॉन्च करने जा रही है। इस फीचर से बैक और फ्रंट दोनों कैमरा से एक साथ रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। यह फीचर Vlog और इंटरव्यू लेने वाले क्रियेटर्स के लिए बेहद काम का फीचर होगा।
Oppo F33 Pro में 50 MP का अल्ट्रा वाइड फ्रंट कैमरा होगा जो 100 डिग्री व्यू के साथ आएगा। तो वहीं Oppo F33 में 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का डेप्थ कैमरा होगा।
Oppo F33 Pro Misty Forest, Starry Blue और Passion Red जैसे 3 कलर्स में पेश होगा। इस फोन में 6.57 इंच का स्क्रीन डिस्प्ले मिलेगा। फोन वजन में 194 ग्राम होगा। कंपनी ने फोन की मोटाई तो नहीं बताई लेकिन इतना जरूर बताया है कि यह एक स्लिम फोन होगा और इसे एक हाथ से आराम से चलाया जा सकेगा।
Oppo F33 सीरीज में AI Portrait Glow फीचर भी मिलेगा जो इससे पहले कंपनी की फ्लैगशिप Reno 15 सीरीज में दिया जा चुका है। इस फीचर में Natural Light, Flashlight, Rim Light और Studio Light जैसे मोड होते हैं जिनसे आपकी फोटो बेहद खराब लाइट में खींचने के बावजूद भी बेहतरीन की जा सकती है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 8 April 2026 at 14:25 IST