Oppo F33 Pro 5G: ओप्पो के तगड़े फोन पर आया जबरदस्त ऑफर, यहां मिल रहा भारी डिस्काउंट
Oppo F33 Pro 5G बाजार में मौजूद लेटेस्ट मिड रेंज फोन में से एक है। अच्छी बात यह भी है कि अब यह फोन फ्लिपकार्ट पर अच्छे खासे ऑफर के साथ उपलब्ध हो गया है। इस कारण ग्राहक अब Oppo F33 Pro 5G फोन को सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read
Oppo F33 Pro 5G बाजार में मौजूद लेटेस्ट मिड रेंज फोन में से एक है। इस फोन में मिलिट्री ग्रेड फीचर्स के साथ 7000 mah की बड़ी बैटरी भी मिलती है। हालांकि अच्छी बात यह भी है कि अब यह फोन फ्लिपकार्ट पर अच्छे खासे ऑफर के साथ उपलब्ध हो गया है। इस कारण ग्राहक अब Oppo F33 Pro 5G फोन को सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
Oppo F33 Pro 5G ऑफर
इस समय फ्लिपकार्ट पर Oppo F33 Pro 5G के 8 GB रैम+ 128 GB स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये है तो वहीं 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये दिख रही है। अब जब आप इस फोन के 128 GB स्टोरेज वेरिएंट को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आपको 1900 रुपये की बड़ी छूट मिलेगी। और अगर आप इस फोन के 256 GB वेरिएंट को इन दोनों में से किसी भी कार्ड से खरीदते हैं तो आपको 2050 रुपये का बंपर डिस्काउंट मिलेगा।
इतना ही नहीं यहां 29,350 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है, जिससे Oppo F33 Pro 5G आपको बहुत सस्ती कीमत में मिल सकेगा।
Oppo F33 Pro 5G के फीचर्स
डिस्प्ले- इस फोन में 6.57 इंच की स्क्रीन पर 120 hz के रिफ्रेश रेट के साथ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
डिजाइन- Oppo F33 Pro 5G Misty Forest, Passion Red और Starry Blue जैसे 3 कलर्स में आता है। यह ओप्पो का मिलिट्री ग्रेड फीचर्स (MIL-STD-810H) वाला स्मार्टफोन है जिस कारण यह बेहद मजबूत हैं और गिरने पर भी आसानी से टूटेगा नहीं। कंपनी ने इस फोन की Damage-Proof 360-Degree Armour Body बनाई है। इसके साथ ही फोन को IP66, IP68 के साथ IP69K + की रेटिंग भी दी गई है जो ओप्पो के इस फोन को धूल-मिट्टी के साथ तेज प्रेशर से भी पानी पड़ने पर सुरक्षित रखने का काम करती है।
रैम और स्टोरेज- Oppo F33 Pro 5G के 8 GB रैम+ 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट पेश हुए हैं।
कैमरा- Oppo F33 Pro 5G में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा कैमरा फ़्लैश के साथ मौजूद है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 MP का अल्ट्रा वाइड फ्रंट कैमरा 100 डिग्री फील्ड व्यू के साथ लगाया गया है। कंपनी के अनुसार यह इस सेगमेंट का सबसे वाइड और बड़े रेजोल्यूशन वाला सेल्फी कैमरा है।
प्रोसेसर- इस फोन में MediaTek Dimensity 6360 MAX प्रोसेसर लगाया है। फोन में SuperCool Vapor Chamber System लगाया गया है जो फोन के अंदर हीटिंग की समस्या को रोकने का काम करेगा और परफ़ॉर्मेंस को स्मूद बनाए रखेगा।
ओएस- यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Color OS के साथ पेश हुए हैं।
बैटरी- इस स्मार्टफोन में 7000 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है। इसके लिए 80W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है।
इसे भी पढ़ें- Oppo A6s 5G पर आया तगड़ा ऑफर, यहां मिल रहा सबसे सस्ता
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 17 June 2026 at 07:08 IST