Oppo A6s 5G: ओप्पो के 50MP कैमरा वाले फोन पर आया तगड़ा ऑफर, यहां मिल रहा सबसे सस्ता

Oppo A6s 5G फोन को कंपनी ने मार्च में लॉन्च किया था, लेकिन अब जून के महीने में कंपनी ने फोन पर लाजवाब ऑफर पेश कर दिया है।

oppo a6s
oppo a6s | Image: oppo

Oppo A6s 5G फोन को कंपनी ने मार्च में लॉन्च किया था, लेकिन अब जून के महीने में कंपनी ने फोन पर लाजवाब ऑफर पेश कर दिया है। बता दें कि यह फोन ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन यानि रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध रहता है। लेकिन Oppo A6s 5G का बेस्ट ऑफर इस समय फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।  

Oppo A6s 5G ऑफर 

Oppo A6s 5G के 4 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 6 GB रैम +128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है।

फ्लिपकार्ट से अगर आप यह फोन एसबीआई, आईसीआईसीआई या एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आप फोन पर 1000 रुपये की छूट पा सकेंगे। लेकिन अगर आपके पास फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक है तो आप इस फोन को 1150 रुपये के सबसे ज्यादा डिस्काउंट के साथ ले सकते हैं। 

इसके अलावा यहां 16,350 रुपये का शानदार एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे आप इस फोन को बहुत सस्ती कीमत में ले सकते हैं। 

Advertisement

Oppo A6s 5G के फीचर्स 

Oppo A6s 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। स्मार्टफोन की 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह फोन Aurora Gold और Plum Purple जैसे 2 कलर्स में आता है। ओप्पो के इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा मोनोक्रोम कैमरा फ़्लैश के साथ मौजूद है। इस फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। 

ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 6500 mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। कंपनी फोन के साथ 44W का फास्ट चार्जर भी दे रही है। ओप्पो के अनुसार फोन सिर्फ 30 मिनट में 41 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। इस फोन में AI फीचर्स भी मौजूद हैं। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Moto G96 5G पर आया सुपर से ऊपर ऑफर, सिर्फ यहां मिल रहा है बेहद सस्ता

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड