अपडेटेड 8 March 2026 at 14:53 IST

Oppo F31 Pro+ 5G: ओप्पो के वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन पर आया बंपर ऑफर, जानिए कहां मिल रहा है सबसे सस्ता

Flipkart Big Saving Days Sale में Oppo F31 Pro+ 5G फोन पर बंपर ऑफर आ गया है। इस ऑफर के तहत आप फोन को बहुत सस्ती कीमत में खरीद पाएंगे।

Oppo F31 Pro+ 5G | Image: Oppo F31

Oppo F31 Pro+ 5G को कंपनी ने पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च किया था। इस फोन के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 32,999 रुपये और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपये है। लेकिन अब Flipkart Big Saving Days Sale में इस फोन पर बंपर ऑफर आ गया है। इस ऑफर के तहत आप फोन को बहुत सस्ती कीमत में खरीद पाएंगे। 

Oppo F31 Pro+ 5G ऑफर 

Oppo F31 Pro+ 5G के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 32,999 रुपये है। लेकिन फ्लिपकार्ट की इस सेल में फ्लिपकार्ट एसबीआई और फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन पर 3300 रुपये की बड़ी छूट मिल रही है। इसके अलावा यहां फोन पर 26,950 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे आप इस फोन को बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।     

Oppo F31 Pro+ 5G के फीचर्स 

Oppo F31 Pro+ 5G को IP66, IP68 और IP69 की तीनों रेटिंग मिली है जो इन्हें धूल, मिट्टी के साथ पानी में डूबने से भी सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है। इस कारण यूजर्स इस स्मार्टफोन से अंडर वॉटर शूटिंग भी कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार फोन पर 80°C तक के तापमान वाला हाई प्रेशर पानी जेट से पड़ने पर भी फोन खराब नहीं होगा। इस कारण ओप्पो फोन का यह वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन है।

Oppo F31 Pro+ 5G फोन में 6.8 इंच की स्क्रीन पर एमोलेड डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। इस फोन में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन जेमस्टोन ब्लू, हिमालयन व्हाइट और फेस्टिव पिंक जैसे 3 रंगों में आता है।

Oppo F31 Pro+ 5G फोन में 7000 mah की बड़ी बैटरी और उसके लिए 80W का सुपर फास्ट चार्जर भी मिलेगा। फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। कंपनी 2 साल का सॉफ्टवेयर और 3 साल का सिक्योरिटी अपडेट भी देगी। फोन में एआई फीचर्स भी उपलब्ध हैं।

कैमरे की बात करें तो Oppo F31 Pro+ 5G में भी डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन ओमनी विजन कैमरा OIS के साथ और दूसरा 2 MP का मोनोक्रोम कैमरा मिलता है। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में भी 32 MP का Galaxy Core 32E2 फ्रंट कैमरा लगा हुआ है।

इसे भी पढ़ें- Poco C85x 5G: अक्षय कुमार ला रहे हैं 6300 mah बैटरी वाला नया स्मार्टफोन

 


 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 8 March 2026 at 14:53 IST