Oppo F31 Pro 5G: ओप्पो के तगड़े स्मार्टफोन पर आया सुपर से ऊपर ऑफर, अब हुआ बेहद सस्ता

Oppo F31 Pro 5G वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन है जिसपर बंपर ऑफर आ गया है, इससे यह फोन अब काफी सस्ता मिल रहा है।

Oppo F31 Pro+ 5G | Image: Oppo F31

Oppo F31 Pro 5G फोन Oppo F31 सीरीज का एक स्मार्टफोन है। इस सीरीज से कंपनी के मिलिट्री ग्रेड फीचर्स वाले मजबूत स्मार्टफोन आते हैं। कंपनी के अनुसार यह फोन गिरने पर भी आसानी से टूटते नहीं हैं। इसके साथ ही यह वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन भी है। इस सीरीज से Oppo F31 5G, Oppo F31 Pro 5G और Oppo F31 Pro+ 5G तीन फोन आते हैं। लेकिन अब Oppo F31 Pro 5G पर बंपर ऑफर आ गया है, जिससे यह फोन अब काफी सस्ता मिल रहा है। 

Oppo F31 Pro 5G ऑफर 

फ्लिपकार्ट पर Oppo F31 Pro 5G के 8GB रैम +128GB स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये, 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 30,999 रुपये है। लेकिन अब यहां इस फोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस और फ्लिपकार्ट एसबीआई के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 1400 रुपये का बंपर ऑफर मिल रहा है। इसके साथ ही यहां 19,850 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, जिससे यह फोन काफी सस्ती कीमत में लिया जा सकता है।    

Oppo F31 Pro 5G के फीचर्स  

यह फोन डेसर्ट गोल्ड और स्पेस ग्रे जैसे दो रंगों में आता है। इस फोन में 6.5 इंच की स्क्रीन पर एमोलेड डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 – Energy प्रोसेसर लगाया गया है। स्मार्टफोन के 8GB रैम +128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 256GB और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वाले 3 वेरिएंट आते हैं।

कैमरे की बात करें तो इस फोन में भी डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन ओमनी विजन कैमरा OIS के साथ और दूसरा 2 MP का मोनोक्रोम कैमरा मिलता है। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 MP का Galaxy Core 32E2 फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

Oppo F31 Pro 5G में 7000 mah की बड़ी बैटरी और उसके लिए 80W का सुपर फास्ट चार्जर भी मिलेगा। फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। कंपनी 2 साल का सॉफ्टवेयर और 3 साल का सिक्योरिटी अपडेट भी देगी।

इसे भी पढ़ें- आ रहा iPhone 17 Pro का छोटा भाई, भगवे रंग में लॉन्च होगा Infinix Note 60

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 6 April 2026 at 15:05 IST