आ रहा है iPhone 17 Pro का छोटा भाई, भगवे रंग में लॉन्च होगा Infinix Note 60 Pro, जानिए फीचर्स और कीमत
iPhone 17 Pro का Cosmic Orange कलर बेहद लोकप्रिय है। यह बहुत महंगा फोन है जिस कारण इसे हर कोई खरीद नहीं पाता। लेकिन अब Infinix अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro ला रही है जो दिखने में बिल्कुल iPhone 17 Pro सीरीज के जैसा ही दिखता है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max का Cosmic Orange कलर बेहद लोकप्रिय है। बहुत से लोग तो इस कलर के चक्कर में नया आईफोन खरीद लेते हैं। बता दें कि iPhone 17 Pro सीरीज की कीमत 1,34,900 रुपये से शुरू होकर 2,29,900 रुपये तक जाती है जिस कारण यह बाजार का सबसे महंगा फोन है। Cosmic Orange कलर में आईफोन सबको पसंद आता है लेकिन क्यूंकि यह बहुत महंगा फोन है, जिस कारण इसे हर कोई खरीद नहीं पाता।
लेकिन अब चीनी कंपनी Infinix अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro ला रही है, जो दिखने में बिल्कुल iPhone 17 Pro सीरीज के जैसा ही दिखता है। आप इसे कॉस्मिक ऑरेंज कलर वाले iPhone 17 Pro सीरीज का छोटा भाई भी कह सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन की कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है।
Infinix Note 60 Pro का डिजाइन
Infinix Note 60 Pro Mocha Brown, Deep Ocean Blue और Solar Orange जैसे 2 कलर में लॉन्च होगा। इस फोन का सोलर ऑरेंज कलर दिखने में iPhone 17 Pro के कॉस्मिक ऑरेंज कलर जैसा ही लगता है।
Infinix Note 60 Pro कब होगा लॉन्च
Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। इस फोन की सेल फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
Advertisement
Infinix Note 60 Pro के फीचर्स
इस स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर के अलावा फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए Infinix Note 60 Pro के कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है। इस फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर लगा हो सकता है।
स्मार्टफोन में 6.78 इंच का स्क्रीन डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। इस फोन में 144 hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
Advertisement
यह फोन 8 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश हो सकता है। इस फोन को IP64 की रेटिंग भी मिल सकती है, जो इसे पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी। फोन की बैटरी 6500 mAh की हो सकती है जिसके साथ 90 W का फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है। कंपनी इसके साथ 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
Infinix Note 60 Pro फोन में डुअल कैमरा सेटअप लगा हो सकता है जिसमें 50MP का मेन बैक कैमरा और 8 MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा के होने की उम्मीद है। फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा लगा हो सकता है।