OnePlus Nord CE 6 Lite के लॉन्च होने से पहले लीक हुए फीचर्स और कीमत, जानिए क्या-क्या मिल सकता है

OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite दोनों को आने वाले महीनों में लॉन्च करेगी। मीडिया रिपॉर्ट्स के अनुसार OnePlus Nord CE 6 Lite फोन के कुछ फीचर्स की भी जानकारी मिली है।

Here are the best smartphones for under Rs 20,000 | Image: OnePlus India

OnePlus Nord 6 एक ओर जहां भारत में 7 अप्रैल को लॉन्च होगा। तो वहीं दूसरी ओर कंपनी अपने 2 नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना बना रही है। चीनी कंपनी OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite दोनों को आने वाले महीनों में लॉन्च करेगी। मीडिया रिपॉर्ट्स के अनुसार OnePlus Nord CE 6 Lite फोन के कुछ फीचर्स की भी जानकारी मिली है। 

ये स्मार्टफोन कब होंगे लॉन्च 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus Nord CE 6 को कंपनी मई में लॉन्च कर सकती है। तो वहीं OnePlus Nord CE 6 Lite को कंपनी जून तक लॉन्च कर सकती है। 

OnePlus Nord CE 6 Lite के अनुमानित फीचर्स 

OnePlus Nord CE 6 Lite में 6.7 इंच की एलसीडी स्क्रीन पर डिस्प्ले मिल सकता है। इस फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। कंपनी फोन को MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ बाजार में उतार सकती है। इस फोन में 7000 mah की बैटरी लगाई जा सकती है। 

कैमरा पर ध्यान दें तो वनप्लस के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा लगा हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा लगा हो सकता है। 

यह फोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 के साथ पेश हो सकता है। इस फोन में साइड फिंगरपप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। स्मार्टफोन 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज के बेस वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा जा सकता है।  

OnePlus Nord CE 6 Lite कीमत 

मीडिया रिपोर्ट के जरिए OnePlus Nord CE 6 Lite की कीमत की भी जानकारी मिली है। कंपनी फोन को 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज के वेरिएंट के साथ भारत में 23,000 रुपये की कीमत में लॉन्च कर सकती है। 

इसे भी पढ़ें- OnePlus 15 पर आया सुपर से ऊपर ऑफर, फ्लैगशिप फोन अब मिल रहा बहुत सस्ता 

 

 

 

 

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 30 March 2026 at 14:35 IST