OnePlus Nord Buds 4 Review: जबरदस्त साउन्ड के साथ शानदार डिजाइन, आंधी-तूफान में भी कॉलिंग के दौरान आएगी स्पष्ट आवाज
OnePlus Nord Buds 4 Review: चीनी कंपनी वनप्लस ने कुछ दिनों पहले अपनी लोकप्रिय नॉर्ड सीरीज से नए ईयरबड्स वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 को भारत में लॉन्च किया था। कंपनी ने मुझे भी यह बड्स रिव्यू के लिए भेजे थे। मैंने वनप्लस के इन बड्स को कुछ दिन इस्तेमाल कर जाना कि ये कैसे हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 4 min read
कृतार्थ सरदाना। OnePlus Nord Buds 4 Review: चीनी कंपनी वनप्लस ने कुछ दिनों पहले अपनी लोकप्रिय नॉर्ड सीरीज से नए ईयरबड्स वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 को भारत में लॉन्च किया था। कंपनी ने मुझे भी यह बड्स रिव्यू के लिए भेजे थे। मैंने वनप्लस के इन बड्स को कुछ दिन इस्तेमाल कर जाना कि ये कैसे हैं।
कैसे हैं OnePlus Nord Buds 4
डिजाइन
OnePlus Nord Buds 4 Stellar Black और Astral Teal जैसे 2 कलर्स में आते हैं। कंपनी ने मुझे Astral Teal कलर भेजा है जो मैट फिनिश के साथ आता है। इस कारण बड्स के केस पर स्क्रैच आदि लगना मुश्किल है। कंपनी ने इसके केस में राउंडेड कॉर्नर बनाए हैं। इसका वजन कुल 42.5 ग्राम है जिससे बड्स को आसानी से जेब में रखा जा सकता है।
वनप्लस के सिंगल बड का वजन मात्र 4.3 ग्राम है जिस कारण मुझे लंबे समय तक भी इन बड्स को कानों में लगाए रखने में कोई परेशानी नहीं हुई। वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 को IP55 की रेटिंग मिली है जो इसे धूल-मिट्टी के साथ पानी से भी सुरक्षा प्रदान का दावा करती है। OnePlus Nord Buds 4 दिखने में ना सिर्फ सुंदर है बल्कि प्रीमियम भी लगते हैं।
परफ़ॉर्मेंस
OnePlus Nord Buds 4 में 12mm के टाइटेनियम-कोटेड डायनेमिक ड्राइवर लगाए गए हैं। इससे इन बड्स में मुझे दमदार बेस मिला। मैंने वनप्लस के नॉर्ड बड्स 4 में माता रानी, भोले बाबा के साथ अन्य भगवान जी के भी कई भजन सुनें। इसके साथ ही हिन्दी फिल्मों के कुछ गाने भी सुनें। सभी भजन और गीत फुल वॉल्यूम पर भी अच्छे सुनाई दिए।
इन बड्स में एडवांस्ड AI नॉइज़ कैंसिलेशन का फीचर दिया गया है जो 52 dB तक का रियल-टाइम एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) देने की क्षमता रखता है। इस सेगमेंट में 52dB एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन एक अच्छा फीचर है। यह शोर को साउन्ड में से ब्लॉक करने का काम करता है। इस फीचर से मुझे बहुत शोर-शराबे वाले क्षेत्रों में भी अच्छी और स्पष्ट साउन्ड मिल सकी।
दोनों बड्स में कंपनी ने 3-3 माइक्रोफ़ोन लगाए हैं जिससे वनप्लस नोर्ड बड्स 4 में कुल 6 माइक्रोफ़ोन मिलते हैं। यह एडवांस्ड AI एल्गोरिदम के साथ मिलकर काम करते हैं। कंपनी का दावा है कि 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज़ हवा में भी यह बड्स एकदम साफ कॉल की सुविधा देते हैं। हालांकि मुझे इतनी तेज हवा का सामना नहीं करना पड़ा लेकिन फिर भी कॉलिंग के दौरान मुझे आवाज स्पष्ट सुनाई दी।
इसके साथ ही बड्स HeyMelody ऐप के सपोर्ट के साथ आते हैं जिससे ऐप के जरिए आप इक्वलाइज़र (EQ) सेटिंग्स बदल कर अपनी पसंद के अनुसार साउंड कस्टमाइज कर सकते हैं।
OnePlus Nord Buds 4 में 3D स्पेशल ऑडियो और गेम साउंड स्पेशल ऑडियो का भी सपोर्ट फिया गया है। इसमें 3D Spatial ऑडियो का फीचर मौजूद है। इसके साथ ही गेमर्स के लिए इसमें Game Sound Spatial ऑडियो और 47 ms का अल्ट्रा लो लेटेंसी सपोर्ट भी दिया गया है।
इसके अलावा वनप्लस ने इन बड्स में AI ट्रांस्लेट और AI असिस्टेंट के फीचर भी दिए हैं जो सपोर्ट डिवाइस के साथ काम करते हैं।
कनेक्टिविटी
OnePlus Nord Buds 4 ब्लूटूथ 6.1 के कनेक्टिविटी फीचर के साथ आता है। इससे कनेक्शन काफी स्टेबल रहता है। यह बड्स गूगल फास्ट पेयर और माइक्रोसॉफ्ट स्विफ्ट पेयर के सपोर्ट के साथ आते हैं जिससे यह फटाफट पेयर हो जाते हैं। इनमें डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी का फीचर भी मौजूद है जिससे एक ही समय में मैं लैपटॉप और फोन दोनों से इसे कनेक्ट करने की सुविधा मिलती है।
बैटरी बैकअप
कंपनी केस के साथ कुल 54 घंटों के प्लेबैक का दावा करती है। हालांकि मैंने लगातार इतने घंटे तक चेक नहीं किया लेकिन बिना ANC के ये बड्स सिंगल चार्ज पर लगभग 8-9 घंटे चल गए। वनप्लस ने इनमें फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया है, जिससे यूजर्स सिर्फ़ 10 मिनट की चार्जिंग से 11 घंटे तक का प्लेबैक टाइम ले सकेंगे। लेकिन इनमें वायरलेस चार्जिंग की बड़ी कमी खलती है।
मेरी राय
OnePlus Nord Buds 4 में कंपनी ने जबरदस्त साउन्ड क्वालिटी और अच्छी बैटरी लाइफ के साथ कई अच्छे और शानदार फीचर्स दिए हैं। लेकिन इनमें वायरलेस चार्जिंग का फीचर नहीं दिया गया जो कि इस रेंज के ईयरबड्स में अन्य कंपनियां प्रदान कर रही है।
OnePlus Nord Buds 4 की कीमत कंपनी ने 3,499 रुपये रखी है। लेकिन अब कंपनी त्योहारों के कारण दिवाली तक इस पर भारी डिस्काउंट भी उपलब्ध करा रही है। इससे ग्राहकों को यह 3,099 रुपये या इससे भी कम कीमत में मिल रहा है।
ऐसे में अगर आप एक जबरदस्त साउन्ड और डिजाइन वाले ईयरबड्स की तलाश में हैं तो OnePlus Nord Buds 4 एक अच्छा विकल्प है जिसे अब आप अच्छी कीमत पर भी खरीद सकते हैं।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 16 October 2026 at 10:39 IST