अपडेटेड 14 February 2026 at 15:11 IST

2000 रुपये का बंपर डिस्काउंट... भारत में अब सस्ते में मिल रहा 7400mAh बैटरी वाला OnePlus 15R, जानिए कहां खरीदें

OnePlus 15R अब अच्छे खासे डिस्काउंट के साथ आ गया है।

OnePlus 15R Ace Edition will be announced on December 17. | Image: OnePlus

OnePlus 15R को कंपनी ने पिछले वर्ष दिसंबर में 12 GB रैम +256 GB स्टोरेज और 12 जीबी रैम 512 जीबी स्टोरेज के 2 वेरिएंट के साथ लॉन्च किया था। तब कंपनी ने 12+256GB वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये और 12+512GB की कीमत 52,999 रुपये रखी थी। लेकिन अब यह फोन एमेज़ोन पर अच्छे खासे डिस्काउंट के साथ आ गया है। 

अब कितने का हुआ OnePlus 15R 

एमेज़ोन पर OnePlus 15R के दोनों वेरिएंट पर बैंक डिस्काउंट आ गया है। ग्राहक axis और hdfc बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए फोन पर पूरे 2000 रुपये का बंपर डिस्काउंट पा सकते हैं। इतना ही नहीं फोन पर 35,950 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे ग्राहक फोन काफी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा ईएमआई के विकल्प भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। 

OnePlus 15R के फीचर्स 

यह फोन Charcoal Black, Mint Breeze के साथ Electric Violet कलर में आता है। स्मार्टफोन में 6.83 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। फोन में 1800 निट्स तक का पीक डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 165 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। OnePlus 15R फोन में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 50 MP का Sony IMX906 मेन बैक कैमरा और 8 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा फ़्लैश के साथ दिया गया है। इसके अलावा फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा है। गौरतलब है कि इस स्मार्टफोन से 4K (120 FPS) पर भी वीडियो बनाने की सुविधा मिलती है।  

बता दें कि फोन में 7400 mAh की बैटरी लगाई गई है, जिसके लिए 80W का सुपर फास्ट चार्जर भी मिलता है। यह फोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर काम करता है। इस फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K की भी रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल से सुरक्षित रहने का प्रमाण देती है। 

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy S26 Series के लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, इस बार फ्लैगशिप फोन हो सकते हैं महंगे 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 14 February 2026 at 15:01 IST