moto pad 70 PRO: मोटोरोला के 10200 mah बैटरी वाले तगड़े टैबलेट ने दी दस्तक, Flipkart Goat Sale में मिल रहा जबरदस्त ऑफर
moto pad 70 PRO को जून महीने के अंत में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब Flipkart Goat Sale में इसकी बिक्री शुरू हो चुकी है। हम आपको moto pad 70 PRO के ऑफर के बारे में तो बताएँगे ही, लेकिन इसके साथ ही इसके फीचर्स और कीमत की भी जानकारी देने जा रहे हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read
moto pad 70 PRO को जून महीने के अंत में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब Flipkart Goat Sale में इसकी बिक्री शुरू हो चुकी है। इस कारण पहली सेल में ही मोटोरोला का यह टैबलेट बंपर ऑफर के साथ उपलब्ध हुआ है। हम आपको moto pad 70 PRO के ऑफर के बारे में तो बताएँगे ही, लेकिन इसके साथ ही इसके फीचर्स और कीमत की भी जानकारी देने जा रहे हैं।
moto pad 70 PRO कीमत और ऑफर
फ्लिपकार्ट पर moto Pad 70 PRO के 8 +128 GB वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये, 8 + 256 GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। इस टैबलेट का 8 + 256 GB वेरिएंट कीबोर्ड के साथ आया है जिसकी कीमत फ्लिपकार्ट पर 45,999 रुपये है। ऑफर की बात करें तो इस टैब को अगर आप आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आप 3500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकेंगे।
अगर आपके पास आईसीआईसीआई की जगह फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो भी आप 3275 रुपये का डिस्काउंट पा सकेंगे।
moto pad 70 PRO के फीचर्स
Moto pad 70 PRO टैब में 13 इंच की स्क्रीन पर 3.5K रेजोल्यूशन पर सेगमेंट का बेस्ट डिस्प्ले मिलता है। इसमें 144 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। मोटोरोला के इस टैब में JBL के 4 स्पीकर्स लगाए गए हैं जो डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी से बेहतरीन साउन्ड देने का काम करेंगे।
Moto pad 70 PRO को मेटल डिजाइन दिया गया है हालांकि तब भी इसका वजन 589 ग्राम और मोटाई 6.2 एमएम है। यह Pantone Titan कलर के साथ पेश किया गया है।
यह टैब Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ पेश हुआ है। इसके 8 GB रैम +128 GB स्टोरेज और 8 GB रैम +256 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट पेश हुए हैं। इसमें LPDDR5X रैम लगाई गई है। इसमें माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 2TB तक की एक्सटर्नल स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है।
मोटोरोला ने अपने इस टैबलेट में 10200 mAh की बहुत बड़ी बैटरी लगाई है। इसके लिए कंपनी ने 45W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया है।
मोटोरोला के इस टैबलेट में AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जो यूज़र्स के कंटेंट सीखने, बनाने और उससे जुड़ने के तरीके को बदल देते हैं। इसमें 'स्मार्टर रीडर' ऐप और AI नोट्स फीचर का इस्तेमाल कर यूज़र्स आसानी से इंटरैक्शन के ज़रिए एक्सप्लेनेशन, समरी, ट्रांसलेशन और संदर्भ से जुड़ी जानकारी तुरंत पा सकते। moto Pad 70 PRO डेडिकेटेड कीबोर्ड एक्सेसरी के सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी के अनुसार इससे टैबलेट से भी कंप्यूटर जैसी प्रोडक्टिविटी मिलेगी। इसमें एक डेडिकेटेड स्मार्ट की भी दी गई है जिससे यूजर्स फुल कीबोर्ड लेआउट, टचपैड सपोर्ट और तुरंत AI इंटरैक्शन कर सकते हैं।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 5 July 2026 at 07:14 IST