OnePlus N6: 8000 mah की बाहुबली बैटरी के साथ लॉन्च हुआ वनप्लस का नया फोन, 3 दिन तक साथ निभाएगा, जानिए कब से होगी सेल शुरू

OnePlus N6 भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी की एक नई N सीरीज का पहला फोन है। इसके सबसे बड़े फीचर की बात करें तो वो है इसकी बैटरी। इस फोन में 8000 mah की बड़ी बैटरी है।

oneplus n6
oneplus n6 | Image: oneplus

OnePlus N6 भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी की एक नई N सीरीज का पहला फोन है। बता दें कि यह वनप्लस का बजट फोन है जो 25000 रुपये की रेंज में आता है। इसके सबसे बड़े फीचर की बात करें तो वो है इसकी बैटरी। इस फोन में 8000 mah की बड़ी बैटरी है। कंपनी के अनुसार यह फोन एक बार फुल चार्ज होने पर 3 दिन तक चल जाएगा। 

OnePlus N6 की बैटरी 

वनप्लस ने इस नए फोन में बड़ी 8000 mah बैटरी लगाई है। इससे OnePlus N6 अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बन गया है। कंपनी के अनुसार यह फोन एक बार चार्ज होने पर 3 दिन तक चल जाएगा। 

वनप्लस के अनुसार फुल चार्ज होने पर इस फोन से 12 घंटे से भी ज्यादा की गेम खेली जा सकती है। इसके साथ ही फोन में 45W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह चार्जर 47 मिनट में फोन को 1 से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर देगा। वनप्लस ने यह भी बताया है कि इससे सिर्फ पाँच मिनट के चार्ज से लगभग फोन में दो घंटे तक वीडियो देखी जा सकती है। 

OnePlus N6 फोन में 'नाइट चार्जिंग मोड' का फीचर भी मौजूद है जो सोते समय चार्जिंग की रफ़्तार को धीमा कर देता है, इससे बैटरी की सेहत लंबे समय तक बनी रहती है। 

Advertisement

इसके साथ ही वनप्लस ने फोन में 'बायपास चार्जिंग' का फीचर भी दिया है जिससे गेमिंग के दौरान फोन को चार्जिंग पर लगाए रखने पर भी बैटरी पर जोर नहीं पड़ता और बैटरी ठंडी रहती है। इसके अलावा फोन में 5W की रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मौजूद है। 

Uploaded image

OnePlus N6 के अन्य फीचर्स 

OnePlus N6 Fresh Mint और Midnight Green जैसे 2 कलर्स के साथ पेश हुआ है। इस फोन की बॉडी मेंन मिलिट्री ग्रेड स्टैंडर्ड्स (MIL-STD-810H) फीचर्स दिए गए हैं जिससे यह एक मजबूत फोन है और गिरने पर भी आसनी से नहीं टूटेगा। इस फोन को IP65 की रेटिंग दी गई है जिससे यह फोन धूल-मिट्टी के साथ पानी से भी सुरक्षित रहेगा। 

Advertisement

इस फोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर लगाया गया है। इस फोन के 2 वेरिएंट आए हैं जिनमें 4 GB रैम + 128 GB स्टोरेज और 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज के नाम शामिल हैं। वनप्लस के इस फोन में 6.8 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। 

कैमरा पर गौर करें तो वनप्लस एन6 फोन में 50 MP का सिंगल मेन बैक कैमरा लगाया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन मेंन कई AI फीचर्स भी दिए हैं। यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 पर आधारित OxygenOS 16 के साथ पेश हुआ है। कंपनी फोन पर सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट भी देगी।

OnePlus N6 की कीमत और उपलब्धता 

OnePlus N6 के 4 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। फोन की सेल 4 जुलाई दोपहर 12 बजे से कंपनी की भारतीय आधिकारिक साइट और रिटेल स्टोर के साथ एमेज़ोन पर शुरू होगी। यह फोन देश भर के प्रमुख रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध रहेगा। 

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy A37 5G Review: स्लिम ट्रिम डिजाइन में जबरदस्त फीचर्स वाला सैमसंग फोन, लेकिन कैमरा और बैटरी का क्या है हाल, जानिए

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड