अपडेटेड 22 February 2026 at 15:28 IST

Moto G86 Power 5G: मोटोरोला के पावरफुल स्मार्टफोन पर मिल रहा बढ़िया डिस्काउंट, जानें खास ऑफर

Moto G86 Power 5G एक बजट स्मार्टफोन है जो अब अच्छे डिस्काउंट के साथ फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है।

Moto G86 Power 5G | Image: Motorola

मोटोरोला ने पिछले वर्ष Moto G86 Power 5G लॉन्च किया था। यह कंपनी का एक बजट स्मार्टफोन है जो अब अच्छे डिस्काउंट के साथ फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है। यह फोन Golden Cypress, Cosmic Sky और Spellbound जैसे 3 कलर्स में आता है।

Moto G86 Power 5G पर ऑफर 

इस फोन के 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर चल रहे बैंक ऑफर से फोन कम कीमत में खरीदने का एक अच्छा अवसर है। फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ट एसबीआई के क्रेडिट कार्ड के जरिए इस फोन पर 900 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा फोन पर 13,900 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे फोन बहुत ही सस्ती कीमत में मिल रहा है। 

Moto G86 Power 5G के फीचर्स 

Moto G86 Power 5G में Mediatek Dimensity 7400 प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन 16 मिलिट्री ग्रेड स्टैंडर्ड (16 MIL-STD-810H) से पास हुआ है जो बताता है कि Moto G86 Power 5G काफी मजबूत फोन है और गिरने से आसानी से टूटेगा नहीं। कंपनी ने फोन में 6720 mAh की बैटरी लगाई है। इस फोन के साथ 33 W का टर्बो चार्जर भी मिलता है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की स्क्रीन पर सुपर एचडी pOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 50 MP का Sony LYTIA 600 मेन बैक कैमरा है और 8 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा। सेटअप में 3 इन 1 फ्लिकर सेंसर भी मिलता है। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में Dolby Atmos से लेस डुअल स्पीकर्स है। इसके अलावा फोन में इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट स्कैनर और डुअल सिम जैसे फीचर्स भी हैं। यह फोन भारत में मौजूद 5जी के सभी बैंड को सपोर्ट करता है। फोन के कैमरे में कई एआई फीचर्स भी दिए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें- iPhone 16e पर आया सुपर से ऊपर ऑफर

      

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 22 February 2026 at 15:04 IST