Moto G35 5G: मोटोरला का शानदार 5जी स्मार्टफोन अब मिल रहा सिर्फ 3200 रुपये में, जानिए खास ऑफर
Moto G35 5G: फ्लिपकार्ट सेल में इस फोन पर भी ऐसा ऑफर आया है जिससे यह फोन बहुत सस्ती कीमत में मिल रहा है।
Moto G35 5G कंपनी का बजट स्मार्टफोन है जो पहले से ही एक सस्ता स्मार्टफोन है। लेकिन अब फ्लिपकार्ट सेल में इस फोन पर भी ऐसा ऑफर आया है जिससे यह फोन बहुत सस्ती कीमत में मिल रहा है।
Moto G35 5G ऑफर
फ्लिपकार्ट सेल में Moto G35 5G के 4 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। अब इस फोन पर फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के कार्ड से 650 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा यहां 8,150 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे यह फोन मात्र 3200 रुपये में मिल रहा है।
Moto G35 5G के फीचर्स
Moto G35 5G में 5000 mah की बैटरी लगाई गई है। कंपनी साथ में 20W का टर्बो चार्जर भी दे रही है। कंपनी ने इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50 MP का मेन क्वॉड पिक्सल बैक कैमरा और 8 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड कैमरा फ्लैश के साथ लगाया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
मोटोरोला ने इस फोन में 6.72 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया है। इस फोन में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। Motorola ने इस फोन में UNISOC T760 प्रोसेसर लगाया है जो इस सेगमेंट का सबसे तगड़ा प्रोसेसर है।
इस फोन में डॉल्बी एटमॉस से लेस डुअल स्पीकर्स मिलते हैं। फोन को आईपी 52 की रेटिंग भी दी गई है जो फोन को पानी की बूंदों और धूल से सुरक्षा प्रदान करने का काम करता है।
Moto G35 5G की बैक साइड पर वीगन लेदर फिनिश डिजाइन दिया गया है। फोन की मोटाई 7.9 एमएम और वजन 185 ग्राम है। यह फोन Leaf Green, Guava Red, और Midnight Black जैसे 3 रंगों में आता है। यह फोन अब एंड्रॉयड 15 के साथ आता है। इसके साथ ही कंपनी 3 साल तक का सिक्युरिटी अपडेट भी देगी।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 27 March 2026 at 15:22 IST