Lava Virat V1 Series: लावा ला रहा है नया विराट स्मार्टफोन, इस दिन होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत
Lava Virat V1 Series: भारतीय कंपनी लावा अपनी नई V सीरीज लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज से पहला स्मार्टफोन Lava Virat V1 लॉन्च किया जाएगा। लावा ने अब फोन की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read
Lava Virat V1 Series: भारतीय कंपनी लावा अपनी नई V सीरीज लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज से पहला स्मार्टफोन Lava Virat V1 लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस फोन के 5G और 4G दो वेरिएंट लॉन्च करेगी। लावा ने अब फोन की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है।
कब होगा लॉन्च
लावा ने एक्स पोस्ट के जरिए बताया है कि Lava Virat V1 Series 21 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगी। कंपनी फोन के दोनों वेरिएंट को एक साथ लॉन्च करेगी। इसके साथ कंपनी ने फोन के कुछ फीचर्स भी बताए हैं जिन्हें हम आपको बताने जा रहे हैं।
Lava Virat V1 Series के फीचर्स
अपनी इस पोस्ट में लावा ने फोन को लेकर टीजर भी पोस्ट किया है। इस वीडियो के जरिए कंपनी ने फोन से जुड़े कुछ फीचर्स दिखाने का काम किया है। वीडियो में दिख रहा है कि लावा का विराट वी1 एक मजबूत स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने टीजर में फोन पर पानी और धूल-मिट्टी गिराकर भी दिखाई जो बताता है कि इस फोन को अच्छी IP रेटिंग मिलेगी।
टीजर में यह साफ दिखाई दिया कि Lava Virat V1 सीरीज के फोन में डुअल कैमरा सेटअप होगा जिसमें 13 MP का मेन बैक कैमरा फ़्लैश के साथ लगा होगा।
फ्लिपकार्ट पर होगा उपलब्ध
Lava Virat V1 5G और 4G दोनों वेरिएंट सेल के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे। हालांकि लावा ने फोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Lava Virat V1 4G वेरिएंट की कीमत 10,000 और Lava Virat V1 5G वेरिएंट की कीमत 15000 रुपये से शुरू हो सकती है।
चीनी कंपनियों को मिलेगी टक्कर
Lava Virat V1 5G के लॉन्च से वीवो, रियलमी जैसी सभी चीनी कंपनियों को कड़ी टक्कर मिल सकती है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 14 July 2026 at 09:17 IST