सस्ते फोन को मारे गोली, महंगा Google Pixel 10A मिल रहा सिर्फ 11000 रुपये में, जानिए बेहतरीन ऑफर

Google Pixel 10A को कंपनी ने इस साल फरवरी में लॉन्च किया था। लेकिन अब जुलाई के महीने में फोन को बंपर ऑफर के साथ पेश कर दिया गया है।

Google Pixel 10A
Google Pixel 10A | Image: Google

Google Pixel 10A को कंपनी ने इस साल फरवरी में लॉन्च किया था। लेकिन अब जुलाई के महीने में फोन को बंपर ऑफर के साथ पेश कर दिया गया है। इससे ग्राहक गूगल के इस फोन को अब सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। 

Google Pixel 10A ऑफर 

फ्लिपकार्ट पर Google Pixel 10A की कीमत यूं तो अभी भी 49,999 रुपये चल रही है। अगर आप इस फोन को आईसीआईसीआई या एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो फोन पर 2000 रुपये का डिस्काउंट पा सकेंगे। लेकिन अगर आपके पास फ्लिपकार्ट ऐक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आप फोन पर 2500 रुपये का बंपर डिस्काउंट ले सकेंगे। 

 इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर 36,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है, जिससे आप Google Pixel 10A को मात्र 10,999 यानि 11 हजार रुपये में खरीद सकेंगे।  

Google Pixel 10A के फीचर्स 

इस फोन में गूगल का लेटेस्ट प्रोसेसर Google Tensor G4 लगाया गया है। इसके साथ ही फोन में Titan M2 सिक्योरिटी चिप भी लगाई है। इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच की स्क्रीन पर Actua (pOLED) डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन में HDR पर 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस तो वहीं फोन में 3000 निट्स की अधिकतम पीक ब्राइटनेस मिलेगी।  

Advertisement

Google Pixel 10A फोन में डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है, जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा और 13 MP का दूसरा अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है। इस फोन में 13 MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन में 5100 mAh की बैटरी दी गई है जिसके लिए 30W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मौजूद है। हालांकि गूगल फोन के साथ चार्जर ना देकर सिर्फ डेटा केबल ही देगी। कंपनी के अनुसार फोन एक बार फुल चार्ज होने पर 30 घंटे तक बैकअप देगा।   

यह फोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में ही मिलता है। फोन में बहुत सारे एआई फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन Android 16 के साथ पेश हुआ है। गूगल इस फोन पर 7 वर्ष तक सॉफ्टवेयर अपडेट देती रहेगी।  

Advertisement

यह स्मार्टफोन Obsidian, Fog, Lavender और Berry जैसे 4 कलर्स में आता है। फोन की स्क्रीन Corning Gorilla Glass 7i से लेस है। इसके साथ ही फोन को IP68 की रेटिंग भी मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखने का काम करती है।  

इसे भी पढ़ें- Google Pixel 11 सीरीज की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, जानिए किस दिन देंगे दस्तक

 
Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड