Lava Bold N1 5G: भारतीय कंपनी के सस्ते 5G फोन की सेल हुई शुरू, यहां मिल रहा है जबरदस्त डिस्काउंट
Lava Bold N1 5G: भारतीय कंपनी के इस फोन की सेल आज से शुरू हो गई है। चीनी कंपनियों को टक्कर देने के लिए सस्ते फोन होने के बावजूद इस पर जबरदस्त डिस्काउंट पेश किया गया है।
Lava Bold N1 5G को कंपनी ने पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च किया था। लेकिन अब इस फोन का नया वेरिएंट कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। यह सबसे सस्ते 5G फोन में से एक है। पहले इस फोन का 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज वेरिएंट आता था। लेकिन अब कंपनी ने इस फोन को 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज के नए वेरिएंट में भी पेश कर दिया है। फोन में बाकी सभी फीचर्स पहले की तरह बरकरार रखे गए हैं।
अब भारतीय कंपनी के इस फोन के नए वेरिएंट की सेल आज से शुरू हो गई है। चीनी कंपनियों को टक्कर देने के लिए सस्ते फोन होने के बावजूद इस पर जबरदस्त डिस्काउंट पेश किया गया है।
Lava Bold N1 5G की कीमत, उपलब्धता और ऑफर
Lava Bold N1 5G के नए 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। यह फोन बिक्री के लिए एमेजोन पर उपलब्ध हो गया है। पहली सेल के दौरान फोन को येस बैंक और एचएसबीसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 1250 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा 11,350 रुपये का तक एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है, जिससे यह फोन आपको बहुत सस्ती कीमत में मिल सकता है।
Lava Bold N1 5G के फीचर्स
यह फोन Champagne Gold और Royal Blue जैसे 2 कलर्स में आता है। Lava Bold N1 5G के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 90 hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। प्रोसेसर की बार करें तो इस फोन में UNISOC T765 ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगाया गया है।
कंपनी ने इस फोन में 13 MP का डुअल AI कैमरा लगाया है। यूजर्स को इस फोन से 30 FPS पर 4K में वीडियो बनाने की सुविधा मिलेगी। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा भी लगाया गया है।
Lava Bold N1 5G में 5000 mah की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 18 W का फास्ट चार्जर भी मौजूद है। इसके अलावा फोन को IP54 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है। यह फोन एंड्रॉयड 15 के साथ पेश हुआ है।
इसे भी पढ़ें- Oppo F33 5G: ओप्पो के नए धाकड़ फोन की सेल हुई शुरू, गिरने पर भी नहीं टूटने वाला मोबाइल मिल रहा बंपर ऑफर के साथ
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 1 May 2026 at 13:38 IST