Oppo F33 5G: ओप्पो के नए धाकड़ फोन की सेल हुई शुरू, गिरने पर भी नहीं टूटने वाला मोबाइल मिल रहा बंपर ऑफर के साथ
Oppo F33 5G की सेल शुरू हो गई है। यह फोन ऑनलाइन के बाद रिटेल स्टोर पर भी बिक्री के लिए पहुंच चुका है। चीनी कंपनी फोन पर कई अच्छे ऑफर लेकर आई है। हम आपको फोन की कीमत, ऑफर के साथ फीचर्स की भी जानकारी देने जा रहे हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

Oppo F33 Series को भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज से 2 नए स्मार्टफोन Oppo F33 5G और Oppo F33 Pro 5G पेश हुए थे। इनमें से Oppo F33 Pro 5G की सेल तो पहले ही शुरू हो चुकी थी, लेकिन अब Oppo F33 5G की सेल भी शुरू हो गई है। यह फोन ऑनलाइन के बाद कंपनी के रिटेल स्टोर पर भी बिक्री के लिए पहुंच चुका है।
ग्राहकों को लुभाने के लिए चीनी कंपनी फोन पर कई अच्छे ऑफर भी लेकर आई है। हम आपको फोन की कीमत, ऑफर के साथ फीचर्स की भी जानकारी देने जा रहे हैं।
Oppo F33 5G की कीमत, उपलब्धता और ऑफर
Oppo F33 5G के 6 GB रैम+ 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये, 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। फोन के तीनों वेरिएंट ओप्पो की आधिकारिक भारतीय साइट, फ्लिपकार्ट और एमेजोन पर उपलब्ध हो चुके हैं। ऑफलाइन की बात करें तो यह फोन देशभर में ओप्पो के रिटेल स्टोर के साथ सभी प्रमुख रिटेल स्टोर पर मौजूद रहेंगे।
पहली सेल के दौरान कंपनी फोन पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक ओप्पो के इस फोन को बैंक ऑफ बड़ौदा, IDFC फर्स्ट बैंक, ऐक्सिस और एसबीआई जैसे बैंकों के क्रेडिट कार्ड के जरिए ये डिस्काउंट ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी 180 दिनों के लिए accidental, लिक्विड और स्क्रीन प्रोटेक्शन भी मुफ़्त में प्रदान कर रही है। इसके अलावा कंपनी एक्सचेंज ऑफर के साथ नो कोस्ट ईएमआई के ऑफर भी दे रही है।
Advertisement
Oppo F33 5G के फीचर्स
डिजाइन- Oppo F33 Pearl White और Forest Green जैसे 2 कलर्स में पेश हुआ है। ओप्पो का यह मिलिट्री ग्रेड फीचर्स (MIL-STD-810H) वाला स्मार्टफोन है जिस कारण यह बेहद मजबूत हैं और गिरने पर भी आसानी से नहीं टूटेगा। इस फोन की Damage-Proof 360-Degree Armour Body बनाई है। इसके साथ ही फोन को IP66, IP68 के साथ IP69K + की रेटिंग भी दी गई है जो ओप्पो के इस फोन को धूल-मिट्टी के साथ तेज प्रेशर से भी पानी पड़ने पर सुरक्षित रखती है।
प्रोसेसर- इस फोन में MediaTek Dimensity 6360 MAX प्रोसेसर लगाया है। फोन में SuperCool Vapor Chamber System लगाया गया है जो फोन के अंदर हीटिंग की समस्या को रोकने का काम करेगा और परफ़ॉर्मेंस को स्मूद बनाए रखेगा।
Advertisement
डिस्प्ले- इस फोन में 6.57 इंच की स्क्रीन पर 120 hz के रिफ्रेश रेट के साथ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
कैमरा- Oppo F33 5G में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा डेप्थ कैमरा फ़्लैश के साथ मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
बैटरी- इस फोन में 7000 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है जिसके लिए फोन में 80W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है।
ओएस- यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Color OS पर काम करेगा।
AI फीचर्स- Oppo F33 5G फोन में विभिन्न AI फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही Gemini का भी पूरा सपोर्ट मिलता है।