अपडेटेड 22 February 2026 at 07:24 IST

iQOO 15R 5G इस दिन होने जा रहा है भारत में लॉन्च, गेमर्स को मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

चीनी कंपनी iQOO 15R 5G को भारत में 24 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही स्मार्टफोन के कई फीचर्स का ऐलान कर दिया है

iQOO 15R 5G | Image: iQOO

iQOO 15R 5G की लॉन्च डेट का ऐलान हो गया है। चीनी कंपनी अपने इस नए फोन को भारत में 24 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का दावा है कि इस फोन में फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस मिलेगी। इस फोन के लॉन्च से पहले ही कंपनी ने स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स की भी जानकारी एमेज़ोन पर दे दी है। 

iQOO 15R 5G के फीचर्स 

कंपनी का कहना है कि इस फोन का डिजाइन इस प्रकार तैयार किया गया है कि फोन एक हाथ से आसानी से चलाया जा सके। कंपनी ने इसी कारण फोन की टैगलाइन फ्लैगशिप पॉवर, परफेक्ट फिट रखी है। iQOO अपने इस नए फोन को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ बाज़ार में उतारेगी। कंपनी के अनुसार यह अपने सेगमेंट का सबसे तेज स्मार्टफोन है।

कंपनी ने यह फोन गेमर्स को ध्यान में रखकर बनाया है। इसके लिए फोन में iQOO सुपर कंप्यूटर चिप लगाई है जिससे यह फोन अपने सेगमेंट का 144 FPS पर चलने वाला मोस्ट स्टेबल फोन होगा। साथ ही फोन में 6.5K Ice Core VC Cooling System लगाया है जो गेमिंग के दौरान फोन के तमपान बढ़ने पर 10 मिनट में 15 डिग्री तक घटा देता है। 

इस फोन में 7600 mah की बड़ी बैटरी मिलेगी जिसके लिए कंपनी ने 100 W के सुपर फास्ट चार्जर का फीचर भी दिया है। कंपनी के अनुसार फोन 10 मिनट में 44 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। साथ ही फुल चार्ज होने के बाद 3.1 घंटे तक गेम, 7.1 घंटे तक सोशल मीडिया, 16.3 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 2.4 घंटे तक 4K पर 60 FPS के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार 7600 mah की बैटरी में यह सबसे पतला स्मार्टफोन होगा।    

यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित Origin Os 6 पर काम करेगा। कंपनी फोन पर 4 वर्ष तक सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 वर्ष तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। 

फोन के कैमरे को लेकर कंपनी ने बताया है कि इसमें Sony LYT-700V OIS कैमरा होगा। फोन के डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में 144 hz के रिफ्रेश रेट पर AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इसके अलावा फोन को IP68 और IP69 की रेटिंग दी गई है जो फोन को पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी।  

iQOO 15R 5G की कीमत   

मीडिया रिपोर्ट अनुसार iQOO 15R 5G फोन की कीमत 45,999 रुपये से लेकर 52,999 रुपये तक हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy S26 Series के लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, इस बार फ्लैगशिप फोन हो सकते हैं महंगे

         

  

 

 

 

 

 

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 22 February 2026 at 07:24 IST